दुर्ग/( सुनील शर्मा) आज विधानसभा में विष्णु देव सरकार के वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी ने प्रदेश आम बजट पेश कियाl प्रदेश उपाध्यक्ष भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ राज्य श्रीमती सुनीता संजय बोहरा ने बजट को एतिहासिक एवं स्वागत योग्य है l उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार की यह बजट में विशेष बात यह हैं कि 25 वर्ष पश्चात नया रायपुर अटल नगर में अंतर्राष्ट्रीय जंबूरी के आयोजन के लिए बजट में राशि की घोषणा की गई है । इस कार्य के लिए उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री विष्णु देव सरकार को धन्यवाद करते हुए साधुवाद देती हूं l उन्होंने आगे कहा कि हमारा राज्य अंतर्राष्ट्रीय जंबूरी जो हाल में मद्रास में संपन्न हुई l इस तरह के आयोजन करने की सहमति आयोजन समिति नई दिल्ली द्वारा प्रदान की गई l प्रदेश उपाध्यक्ष भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ राज्य श्रीमती सुनीता संजय बोहरा ने इस अथक प्रयास के लिए अगर कोई मिल का पत्थर साबित हुआ है। तो वो स्वयं मुख्यमंत्री हैं इस कार्यक्रम को क्रियान्वितित और संपादित करने के लिए हमारे परिषद के प्रदेश के अध्यक्ष सांसद रायपुर लोकसभा बृजमोहन अग्रवाल के भरपूर प्रयास और सहयोग से यह आयोजन हम छत्तीसगढ़ राज्य को प्राप्त हुआ है। इस भव्य आयोजन की भव्यता देखते बनती है कार्यक्रम के उद्घाटन की मुख्य अतिथियों में महामहिम राष्ट्रपति महोदया होंगी l यह हमारे प्रदेश के गौरव के लिए बहुत ही अच्छी बात है।
0 Comments