दुर्ग /( सुनील शर्मा) राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 9 मार्च को शासकीय प्राथमिक विद्यालय शक्तिनगर दुर्ग में "महिला सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयूब खान, ( सचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, छत्तीसगढ़)विशिष्ट अतिथि: हाजी साजिद मिर्जा बेग, (संचालक, साई म्यूजिकल ग्रुप ) क्रांति उमरे आतिथ्य में सम्पन्न हुआ l
कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्कूल के प्रधानपाठक अवनीश चन्द्र श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर बताया कि विद्यालय में इस तरह के आयोजन से विद्यालय की एक अलग छवि निर्मित होती है
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयूब खान ने नारी सर्वत्र पूज्यते विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए नारी को दो कुल की मर्यादा व जिम्मेदारी से युक्त महान बताते हुए
विद्यालय के सभी शिक्षकों को उपहार देकर सम्मान किया गया ल कार्यक्रम के विशेष अतिथि हाजी मिर्ज़ा साजिद बेग ने नारी शक्ति को राष्ट्र का सम्मान बताते हुए उनका विस्तृत गुणगान भी किया l कार्यक्रम में
शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय शक्तिनगर के *नवनियुक्त प्रधान पाठक श्रीमती सीमा प्रसाद को सम्मानित कर विद्यालय में स्वागत किया गया l संकुल समन्वयक श्रीमती मधु वर्मा , व शाला के सभी शिक्षक शिक्षिकागण उपस्थित थे l
0 Comments