Hot Posts

6/recent/ticker-posts

EXIT POLL LIVE: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित 5 राज्यों में किसकी सरकार और कौन बेदखल? देखिए एग्जिट पोल…

 क्या कहते हैं टी वी न्यूज़ चैनलों का सर्वे रिपोर्ट -
Exit Poll LIVE Updates दुर्ग /( सुनील शर्मा): मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना समेत 5 राज्यों के चुनाव का समापन हो गया है। अब विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स जारी होने वाले हैं। इनमें यह अनुमान पेश किया जाएगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बन सकती है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है, जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा सत्ता पर काबिज है। इन तीनों ही राज्यों में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला देखा जा रहा है।। 
तेलंगाना में सत्ताधारी बीआरएस को कांग्रेस ने कड़ी चुनौती दी है। यहां भाजपा तीसरे नंबर की पार्टी है, लेकिन किसी को बहुमत न मिलने की स्थिति में उसकी भूमिका अहम हो सकती है। सबसे पहले 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान हुआ था और इसी दिन मिजोरम में भी वोटिंग हुई थी। इसके बाद 17 तारीख को मध्य प्रदेश में मतदान हुआ था और इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में दूसरे राउंड की वोटिंग हुई थी। राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग हुई थी और सबसे आखिर में तेलंगाना में आज यानी 30 नवंबर को मतदान हो रहा है। इन सभी राज्यों के एक साथ ही 3 दिसंबर को नतीजे आने हैं। आइए जानते हैं अलग अलग टी वी न्यूज़ चैनलों के आधार पर , EXIT POLL से जुड़ा हर अपडेट…जानिये का बता रहा हैं न्यूज़ चैनलों में...... 

न्यूज-18 इंडिया – छत्तीसगढ़

  • भाजपा – 39, कांग्रेस – 48, अन्य – 3

न्यूज-18 इंडिया – मध्य प्रदेश

  • भाजपा – 116, कांग्रेस – 111, अन्य – 3

न्यूज-18 इंडिया – राजस्थान

  • भाजपा – 111, कांग्रेस – 74, अन्य – 14

न्यूज-18 इंडिया – तेलंगाना

  • बीआरएस- 52, कांग्रेस- 54, भाजपा- 07, एआईएमआईएम -01

न्यूज-18 इंडिया – मिजोरम

  • एमएनएफ- 12, जेपीएम- 20, भाजपा- 01, कांग्रेस -07

रिपब्लिक भारत Matrize – छत्तीसगढ़ -90 सीटें

  • भाजपा – 32-42, कांग्रेस – 44-52, अन्य – 0-2

रिपब्लिक भारत Matrize- मध्य प्रदेश – 230 सीटें

  • भाजपा – 118-130, कांग्रेस – 97-107, – अन्य – 0-02

India Today – Axis My India – छत्तीसगढ़ (90 सीटें)

  • भाजपा – 36-46, कांग्रेस – 40-50, अन्य – 1-5 सीटें

India Today – Axis My India – मध्य प्रदेश (230 सीटें)

  • भाजपा – 140-162, कांग्रेस – 68-90, अन्य – 0-3 सीटें

India Today – Axis My India – राजस्थान (199 सीटें)

  • भाजपा – 80-100, कांग्रेस – 86-106, अन्य – 9-18 सीटें

TV9 Bharatvarsh – छत्तीसगढ़ (90 सीटें)

  • भाजपा – 35 से 45, कांग्रेस 40 से 50, अन्य 1 से 3 सीटें

TV9 Bharatvarsh – मध्य प्रदेश (230 सीटें)

  • भाजपा – 106 से 116, कांग्रेस 111 से 121, अन्य 0 से 6 सीटें

TV9 Bharatvarsh – राजस्थान (199 सीटें)

  • भाजपा – 100 से 110, कांग्रेस 90 से 100, अन्य 5 से 15 सीटें

TV9 Bharatvarsh – तेलंगाना (119 सीटें)

  • भाजपा – 5 से 10, कांग्रेस 49 से 59, बीआरएस- 48 से 58, AIMIM- 6 से 8

Times Now – ETG Research (छत्तीसगढ़ 90 सीटें)

  • भाजपा – 32-40, कांग्रेस 48-56, अन्य 2-4 सीटें

Times Now – ETG Research मध्य प्रदेश (230 सीटें)

  • भाजपा – 105-117, कांग्रेस 109-125, अन्य 1-5 सीटें

Times Now – ETG Research राजस्थान (199 सीटें)

  • भाजपा – 108-128, कांग्रेस 56-72, अन्य 13-21 सीटें
(  टीप :/- यह  न्यूज़ चैनलों के अलग अलग चैनलो सर्वे के आधार पर संभावित आकड़े  तैयार किया गया हैं। अंतिम आकड़ा मत गणना के बाद 3 दिस म्ब र 2023 को मिल पाएगा। ) 




Post a Comment

0 Comments