एक दिन पहले एबीपी न्यूज चैनल के इंटरव्यू में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ओबीसी में जाति जनगणना को कांग्रेस ने उठाया। राहुल गांधी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने इसे प्रमुखता से उठाया। इसी पर अब राजनीति केंद्रित होती जा रही है। इस मुद्दे को लेकर हम आगे बढ़ेंगे। हमारी पार्टी इसे सामूहिक रूप से इसे आगे लेकर जाएगी। भाजपा नेताओं को लेकर बघेल ने कहा, स्टेट लीडर धरातल से गायब थी। सेंट्रल लीडरशिप से माहौल नहीं बनता। महादेव एप और ED-IT पर सीएम भूपेश ने कहा कि, यह राज्य सरकार को बदनाम करने और मेरी छवि को खराब कराने के लिए राजनीतिक षड़यंत्र हैं।
बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने गाय को लेकर सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। उन्होंने काम कुछ नहीं किया, लेकिन हमने मवेशी और मानव को जोड़ते हुए आर्थिक उत्थान पर काम किया। इसका परिणाम छत्तीसगढ़ में दिख रहा है। गोधन आर्थिक प्रगति का आधार बना है। पांच राज्यों के चुनाव पर उन्होंने कहा कि राजस्थान, तेलंगाना, मध्य प्रदेश में कांग्रेस बेहतर स्थिति में हैं। मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी नेतृत्व तय करेगा। अगर मुझे मौका मिलेगा तो सभी घोषणाओं को पूरा करूंगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से कुछ कामों में शिथिलता आई थी। करोंना की समाप्ति के बाद राज्य के विकास की गति में तेजी आई हैं। जनता जान चुकी हैं कांग्रेस ने अधिकांश घोषणा सरकार बनते ही किसान की कर्ज माफी जैसी बड़ी घोषणा, बिजली बिल हाफ यह बड़ी चुन्नौती पूर्ण कार्य कर चुकी हैं।
0 Comments