दुर्ग /( सुनील शर्मा) कुतुब शाह सरकार का 78 वां सालाना उर्स पाक कमेटी पांच कंडिल गाँधी चौक दुर्ग का आगाज आज से शुरू हुआ l आज सुबह बाबा की परचम कुशाई की रस्म अदा की गई. मगरीब नामज के बाद चादर पोशी की गई l रात्रि में शाहिद आरिफ कव्वाल एंड पार्टी ने बाबा के शान मे शुफियना कलाम पेश किया l
कुतुब शाह दरबार के खादिम शेख मजिद व सालाना उर्स पाक कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष अबरार पुआर ने सयुक्त रूप से बताया कि कुतुब शाह सरकार का सालाना उर्स पाक कमेटी पांच कंडिल गाँधी चौक दुर्ग का यह 78 वां उर्स हैं l आज सुबह बाबा की परचम कुशाई की रस्म अदा की गई. मगरीब नामज के बाद चादर पोशी की गई l ईशा के नमाज के बाद रात्रि 10 बजे से शाहिद आरिफ कव्वाल एंड पार्टी ने बाबा के शान मे शुफियना कलाम पेश किया गया जिसे दर्शको ने खूब सराहा l इस कार्यक्रम मे काबुली सरकार के दरगाह प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष रज्जब अली खान, हाजी मुन्ना कुरेशी, हाजी मिर्जा शाजिद बेग, गुलाम- ए -मुश्तफा ( अमन) पुआर, हुसैन चौहान, ईश्वर सिहं राजपूत, मोहम्मद मतिन, गोलू, साबीर पुआर , शबाना रानी निशा, शेख फरीद, रफ़ीक भाई, जाकिर खोखर, रवि यादव, प्रीतम यादव, सुनील शर्मा, हाजी कासिम के.के. सहित काफि संख्या में शहर के अनेक गण मान्य नागरिक मौजूद थे l कार्यक्रम मे काबुली सरकार के दरगाह प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष रज्जब अली खान, व हाजी मुन्ना कुरेशी, हाजी मिर्जा शाजिद बेग, को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया l साथ ही पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए पुलिस कर्मी को भी सम्मानित किया गया l
0 Comments