Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शान-ए-गरीब नवाज के उर्स मुबारक के मौके पर हुई, महफ़िल-ए- क़व्वाली

शान-ए-गरीब नवाज के उर्स मुबारक के मौके पर हुई, महफ़िल-ए- क़व्वाली

शाहिद ,-आरिफ पार्टी ने पेश  की ख्वाजा के शान में  बेहतरीन कलाम

दुर्ग /  ( सुनील शर्मा ) शान-ए-ख्वाजा के बैनर तले 20 दिसम्बर को रात्रि 8 बजे से व काबुली सरकार के दरगाह के सामने पुराना बस स्टैंड में शहंशाह -ए- हिन्दुस्तान, हिन्द वली सरकार ,ख्वाजा गरीब नवाज के 814 वां उर्स मुबारक के मौके पर महफिले-ए- क़व्वाली का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ l जिसमें अंचल के ख्याति लब्ध फनकार  शाहिद-आरिफ एण्ड पार्टी द्वारा ख्वाजा गरीब नवाज के शान में  बेहतरीन कलाम पेश किया l 
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि    वैशाली नगर विधान सभा छेत्र के विधायक रिकेश सेन   अंचल के ख्याति लब्ध फनकार  शाहिद-आरिफ एण्ड पार्टी  को  बधाई देते कहा कि उन्हें यह जानकर पसन्नता हुईं कि इस कार्यक्रम में सभी धर्म वर्ग के शरीक है l हमारे देश मे एकता की यहीं बुनियाद हमे मजबूत बनाती है l प्रदेश की भाजपा सरकार सभी वर्ग में विकास की ओर ध्यान दें रही हैं। जिसका लाभ हम सब जनता को  मिल रहा है । कार्यक्रम को सालाना उर्स पाक कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष  अरमिंदर   खुराना,समाजसेवी कैलाश चंद्र बरमेचा, श्री मति डॉ मानसी गुलाटी, महिला विंग अध्यक्ष डॉ समीना, मेघा कौर, श्री मति सहना कुरैशी ने भी संबोधित किया l सभी आमंत्रित अतिथियो  को   कार्यक्रम  के  सयोजक हाजी मिर्ज़ा साज़िद बेग, कार्यक्रम के अध्यक्ष हैदर अली, सचिव  अहमद मुन्ना  खान , कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता,  नदीम आजमी,मेहंदी भाई समनानी, हाजी इसराईल बेग शाद ने मिलकर साल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 
कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के तम्माम पदाधिकारियों व प्रबंध कार्यकारणी सदस्यों मुख्य योगदान रहा l कार्यक्रम का संचालन  रउफ कुरैशी व आभार प्रर्दशन कार्यक्रम के संयोजक हाजी मिर्ज़ा साज़िद बेग ने किया । उन्होंने पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन व उपस्थित जन समुदाय  का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

    कार्यक्रम में, सलाना उर्स पाक कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा, महिला विंग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्रीमती डॉ मानसी गुलाटी, समाज सेवी ,डॉ रुबीना कैलाश चंद्र बरमेचा, फ़ज़ल फारुखी, सैयद आशिफ अली, शुफियांन भाई, शाहिल राउफी,शेख रजा, उपासना फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ सुबीर सेन, उपभोक्ता फोरम बेमेतरा के सदस्य एवं प्रथम महिला नोटरी श्रीमती सलमा शरीफ, समाजसेवी मेघा कौर, सहित पुलिस जिला महिला काउंसलर शहाना कुरैशी  मौजुद थी l
कार्यक्रम के संयोजक हाजी मिर्जा साज़िद बैग, अध्यक्ष हैदर अली सचिव मुन्ना खान सहित कमेटी के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्यों ने  शाहिद आरिफ एन्ड  पार्टी को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर  सम्मानित किया ।
   कार्यक्रम के संयोजक हाजी मिर्जा साज़िद बेग ने बताया कि  बज़्मे ख्वाजा अजमेर शरीफ में चादर लेकर 22 दिसम्बर को  रवाना हो गई ।जिसे   खादिम-ए-आस्ताना सरकार गरीब नवाज जनाब हाजी सुहैल नियाजी के नेतृत्व में ख्वाजा गरीब नवाज के आस्ताने आलिया में पेश किया जाएगा । साथ ही तमाम लोगो के लिए  व राज्य में अमन चैन खुश हाली के लिए दुआ की जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments