दुर्ग / ( सुनील शर्मा) सार्वजनिक श्री सांई महोत्सव समिति कसारीडीह दुर्ग में धनेन्द्र सिंह चंदेल ने शानदार अध्यक्ष पद का चुनाव जीता। श्री चंदेल एक सांध्य दैनिक अखबार में विगत 27 साल से उपसंपादक के पद पर कार्यरत है । वे पिछले 20 वर्ष से सांई मंदिर समिति में महासचिव रह चुके है । उन्होनें चुनाव में मंदिर समिति के लगातार तीन बार के अपराजित अध्यक्ष रह श्रीकांत समर्थ को 28 मत से पराजित किया । मन्दिर समिति के कुल 176 सदस्यीय समिति के 154 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया , जिसमें से श्री चंदेल को 88 व श्री समर्थ को 60 मत मिले 5 सदस्यों ने दोनों को मत देकर मत रिजेक्ट करवा दिया । चंदेल पेनल के ही धीरेन्द्र शर्मा ने महासचिव पद पर अपने निकटतम प्रतिद्वदी सुधीर वाघ को 40 मत से पराजित किया । श्री चंदेल पत्रकारिता व सार्वजनिक क्षेत्र में विंनम्र व स्वच्छ छबि के कारण इस चुनाव में उन्हें जीत हासिल किया । श्री चंदेल दुर्ग प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष, महासचिव व अध्यक्ष भी रह चुके हैं ।
0 Comments