28 शाबान उर्स पाक कमेटी  द्वारा कव्वाली एवं मुशायरा का कार्यक्रम सम्पन्न 
दुर्ग /( सुनील शर्मा ) हजरत बाबा अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह के 28 शाबान उर्स पाक के मौके पर काबुली सरकार के आस्ताने में उर्स पाककमेटी द्वारा आयोजित कव्वाली एवं मुशायरा का लुफ्त उठाया,l कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि दुर्ग लोगसभा सांसद  विजय बघेल ,छत्तीसगढ़ बफ़्त बोर्ड अध्यक्ष एवं राज(कैबिनेट मंत्री दर्जा) डॉ सलीम राज , दुर्ग महापौर अलका बाघमार ,छत्तीसगढ़ अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ,छत्तीसगढ़ अल्प संख्यक प्रदेश महामंत्री शहीद खान , समाज सेविका डॉ, श्रीमती राहुल मानसी गुलाटी , सहित दुर्ग के पार्षदगण मौजुद थे अतिथियों ने  काबुली सरकार के आस्ताने में चादर पेश कर देश के लिए अमन और खुशहाली की दुआ मांगी l इस मौके पर उर्स पाककमेटी द्वारा आयोजित  कव्वाली एवं मुशायरा का भी  लुफ्त उठाया,l कमेटी ने अपने सभी मेहमानों को काबुली सम्मान से नवाजा l  28 शाबान उर्स पाक कमेटी के अध्यक्ष अफ़ज़ल हुसैन  आफताब रब  कमेटी के जनरल सेकेट्री इकराम कुरैशी ,नासिर भाई आवेश एव गुल्ला भाई ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे अहम योगदान , दिया l कव्वाली एवं मुशायरा कार्यक्रम  में  मुस्लिम समाज के लोगों के अलावा अनेक धर्म के लोग भारी संख्या में  मौजूद थे,l