महाकुंभ में भगदड़  से हुई हादसा के बाद का  मंजर:- 150 बुजुर्ग-दिव्यांग भी लावारिस मिले
महाकुंभ में कई छोड़ गए अपनों को...... 
प्रयागराज/( सुनील शर्मा) गए थे पुण्य कमाने... पाप करके लौटे... महाकुंभ में जहां करोड़ों लोगों ने संगम में स्नान कर पुण्य लाभ कमाया, वहीं कई ऐसे भी परिजन आए, जो कुंभ के मेले में बुजुर्गों और दिव्यांगों को लावारिस छोड़ गए। ऐसे डेढ़ सौ से अधिक बुजुर्ग और दिव्यांग अपनों को तलाश रहे हैं।

 महाकुंभ में अब तक 150 से अधिक बुजुर्ग-दिव्यांग व अन्य लोग मिले हैं, जिनके परिजन उन्हें छोड़ गए हैं। या फिर परिजनों से बिछड़ गए हैं l इनमें से अधिकांश बुजुर्ग हैं, जिनके बच्चे उन्हें महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाने के नाम पर लेकर आए थे, लेकिन वापस साथ लेकर नहीं गए। नम आंखों से अपनों को तलाशते इन बुजुर्गों के पास न खाने-पीने की व्यवस्था है और न ही पैसा। प्रयागराज जिला एव पुलिस प्रशासन ने ऐसे बुजुर्गों को राहत शिविर में रखा है। अब इनके परिजनों की तलाश कर उनसे संपर्क कर वापस घर भेजने का प्रयास कर रहे हैं  वहीं अनेक प्रशासनिक एव पुलिस अधिकारी गुमशुदा व्यक्ति के रहने खाने के अलावा उनके आने जाने की किराया के अलावा उनके जेब खर्च के लिए भी मदद करते नजर आये... 
अपनो को खोने की पीड़ा... 
अधिकांश बुजुर्ग-दिव्यांग जनों को अपनो को खोने की भारी  पीड़ा... हैं l उनके अपने दर्द हैं. कुछ लोगों को रो- रो के बुरा हाल हैं l 
प्रशासनिक एव पुलिस अधिकारियों के भावुक होना:-
वहीं अनेक प्रशासनिक एव पुलिस अधिकारी गुमशुदा व्यक्ति के रहने खाने के अलावा उनके आने जाने की किराया के अलावा उनके जेब खर्च के लिए भी मदद करते नजर आये... गुमशुदा व्यक्ति  की व्यथा से आँखे भी नम हो गई ! वहीं अनेक प्रशासनिक एव पुलिस अधिकारियों के भावुक होनाl लाजमी हैं l यह मंजर से भी लोग भावुक भी होने के अलावा मदद के लिए कई हाथ  उठे l साथ ही कुछ लोग राशि  जुगाड के भी उधेड़बुन में जुट गए l 
परिजनों से मिलाने ..... प्रार्थना के लिए उठे हजारों हाथ:-
कुछ लोगों ने गंगा माँ से गुमशुदा व्यक्ति के परिजनों से मिलाने ....के लिए भी माँ गंगा में आस्था की डुबकी लगाई l साथ ही माँ से प्रार्थना भी किए....