Hot Posts

6/recent/ticker-posts

India General Elections 2024 Phase 7: आखिरी चरण में 57 सीटों पर 59 प्रतिशत से अधिक मतदान

: 1 जून यानी कि सातवें और अंतिम चरण में पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, एक्ट्रेस कंगना रनौत, अनुराग ठाकुर, भोजपुरी एक्टर रवि किशन, काजल निषाद, भोजपुरी सिंगर पवन सिंह, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, विक्रमादित्य सिंह की किस्मत दांव पर लगी..। 
लखनऊ /( सुनील शर्मा) लोकसभा चुनाव 2024 के आज सातवें और आखिरी चरण (7th Phase Voting) में शामिल 57 लोकसभा सीटों पर शनिवार को करीब 59.15 प्रतिशत मतदान हुआ. पश्चिम बंगाल के संदेशखाली क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प और हिंसा की घटनाएं हुईं. मतदान 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की सीटों पर हुआ. इन सीटों पर शाम 5 बजे तक 58.3 प्रतिशत मतदान हुआ. दोपहर 3 बजे तक 49.7 फीसदी मतदान हुआ था. चुनाव का सातवां फेज इसलिए भी अहम था, क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज वोटिंग हुई. शनिवार को उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की सभी 13, बिहार की 8, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3, पश्चिम बंगाल की 9 और ओडिशा की 6 सीटों पर वोटिंग हुई. लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा की बची हुई 42 विधानसभा सीटों और हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ. वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चली. 

सातवें चरण में करीब 4.82 करोड़ महिलाएं, 5.24 करोड़ पुरुष और 3,574 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल थे. सभी को मिलाकर 10.6 करोड़ मतदाता थे. सातवें और आखिरी चरण में 57 लोकसभा सीटों पर कुल 904 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. 19 अप्रैल से शुरू हुआ मतदान आज शाम को समाप्त हुआ.इससे पहले छह फेज में 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 486 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए थे. 

सातवें और अंतिम चरण में पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, एक्ट्रेस कंगना रनौत, अनुराग ठाकुर, भोजपुरी एक्टर रवि किशन, काजल निषाद, भोजपुरी सिंगर पवन सिंह, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, विक्रमादित्य सिंह, अफजाल अंसारी की किस्मत दांव पर लगी है. चार जून को फैसले की घड़ी होगी. पिछले चुनाव (2019) में सबसे ज्यादा सीटें बीजेपी के खाते में गई थीं.। । 


Post a Comment

0 Comments