दुर्ग लोकसभा चुनाव में भाजपा को 4-5 लाख से जीत दर्ज करेंगे , प्रदेश में सभी 11 सीट मै जीत दर्ज करेंगे।
दुर्ग। लोकसभा चुनाव परिणाम से ठीक पहले दुर्ग जिला के पूर्व जिला अध्य्क्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हाजी मोह. कासीम अली दुर्ग लोकसभा सीट से बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि दुर्ग लोकसभा से भाजपा को मिलने वाली विशाल जीत में दुर्ग शहर विधानसभा की जबरदस्त भूमिका रहेगी। दुर्ग लोकसभा सीट में भाजपा को जहां 4l - 5 लाख से अधिक वोटों से जीत मिलने वाली है वही दुर्ग शहर से 50 हजार से अधिक वोटो की लीड मिलेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार अभियान में भाजपा की रणनीति इतनी मजबूत रही है कि कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी, पूर्व विधायक और दुर्ग महापौर अपने-अपने पोलिंग बूथ में कांग्रेस पार्टी को जीत नहीं दिला सकेंगे।
दुर्ग शहर में कांग्रेस के तीनों दिग्गज नेताओं में अरुण वोरा , राजेन्द्र साहू, धीरज बाकलीवाल भी अपने अपने वार्ड के पोलिंग बूथ में भी जीत नसीब नहीं होगी, इन तीनों दिग्गज कांग्रेस नेताओं के पोलिंग बथ में भी भाजपा शानदार अंतर से जीत दर्ज करेगी। वहीं दुर्ग शहर विधान सभा की लीड भी भाजपा बरकरार रहेगी। । दुर्ग लोकसभा सीट में भाजपा को जहां 4-5 लाख से अधिक वोटों से जीत मिलने वाली है वही दुर्ग शहर से 50 हजार से अधिक वोटो की लीड मिलेगी। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार अभियान में भाजपा की रणनीति इतनी मजबूत रही है कि कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी, पूर्व विधायक और दुर्ग महापौर अपने-अपने पोलिंग बूथ में कांग्रेस पार्टी को जीत नहीं दिला सकेंगे। दुर्ग शहर के तीनों दिग्गज कांग्रेस नेताओं की रजनीतिक छवि भी धूमिल होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में उन्हें रेलवे पटरीपार वार्ड चुनाव संचालन की जिम्मेदारी मिली थी।
भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के साथ रहकर लगातार चुनाव प्रचार का अवसर भी मिला। दुर्ग शहर से एक हजार एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बेमेतरा में हुई जनसभा में दुर्ग शहर से 5 हजार लोग शामिल हुए और इन सभाओं से लौट कर आए लोगों ने अपने-अपने मोहल्ले में भाजपा का जनाधार और ज्यादा बढ़ाया।।
0 Comments