रायपुर /( सुनील शर्मा ) लोकसभा चुनाव 2024 में छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 2019 के प्रदर्शन को दोहराते हुए कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में 10 में बीजेपी को जीत मिली है जबकि कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर संतोष करना पड़ा. कांग्रेस की झोली में कोरबा की सीट आई है जहां से ज्योत्सना चरणदास महंत ने 43283 वोटों से जीत हासिल की. राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई बड़े चेहरे पार्टी को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाए. दूसरी ओर, बीजेपी को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, राजनंदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, बस्तर, कांकेर और बिलासपुर में जीत मिली है.
बीजेपी ने रायगढ़ और सरगुजा सीट पर परचम लहराया है. रायगढ़ से राधेश्याम राठिया और सरगुजा से चिंतामणि महाराज ने जीत हासिल कर ली है. रायपुर से मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी जीत हासिल कर ली है. हाईप्रोफाइल सीट दुर्ग में भी बीजेपी के विजय बघेल ने जीत हासिल कर ली है. वहीं बस्तर से कांग्रेस से दिग्गज नेता कवासी लखमा को हार का सामना करना पड़ा है. यहां से बीजेपी के महेश कश्यप ने जीत हासिल कर ली है. महासमुंद से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी और जांजगीर-चांपा से कमलेश जांगड़े ने जीत हासिल कर ली है. तो वहीं कांकेर सीट से भोजराज नाग, बिलासपुर से तोखन साहू ने जीत हासिल कर ली है. लंबे इतजार के बाद कांग्रेस का भी खाता आखिरकार खुल गया है. कोरबा सीट पर कांग्रेस की ज्योत्सना महंत ने जीत हासिल कर ली है.।
राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के 33 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी. विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद बीजेपी जांच काफी खुश है तो वहीं कांग्रेस एक बार फिर उपने पैर जमाने की कोशिश में है. प्रदेश में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को 3 फेज में वोटिंग हुई थी. राज्य की 11 लोकसभा सीट पर 72.8 प्रतिशत मतदान हुआ था.
राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी देते हुए बताया कि काउंटिंग मंगलवार को सुबह 8 बजे से राज्य के 33 जिला मुख्यालयों पर शुरू हो जाएगी. मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने बताया कि डाक मतपत्रों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी. फिर डाक मतपत्रों की गिनती के आधे घंटे बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से वोटों की गिनती की शुरू की जाएगी.।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि राज्य में काउंटिंग के लिए 94 हॉल तय किए गए हैं. इसमें विधानसभा क्षेत्र रामानुजगंज, सामरी, कोण्डागांव और केशकाल में 2-2 और बाकी सभी 86 विधानसभा क्षेत्रों में 1-1 हॉल में काउंटिंग होगी. 11 लोकसभा क्षेत्र में आने वाले 90 विधानसभा क्षेत्रों की काउंटिंग के लिए 11 निर्वाचन अधिकारी, 476 सहायक निर्वाचन अधिकारी, 4362 गणना कर्मी और 1671 सूक्ष्म पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं. इसके अलावा 42 गणना पर्यवेक्षण नियुक्त हुए है.
84 विधानसभा क्षेत्रों में 14 टेबल पर और 6 विधानसभा क्षेत्रों में 21 टेबल पर काउंटिंग होगी. जशपुर विधानसभा क्षेत्र, बिल्हा और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा 24 राउंड में वोटों की गिनती होगी. तो वहीं मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट में सबसे कम 12 राउंड में वोटों की गिनती होगी. मतगणना केन्द्रों में तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहां हर स्तर पर पहचान पत्र की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा.।
लोकसभा चुनाव में राज्य सरकार में मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल, कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, 3 सांसद सहित 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है.
छत्तीसगढ़ में 2004 से 2014 तक हुए 3 आम चुनावों में भाजपा ने कुल 11 में से 10 सीटें जीती थीं. साल 2019 के चुनावों में बीजेपी ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर कब्जा किया था.
हाईप्रोफाइस सीट
रायपुर सीट पर बीजेपी नेता और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय से है.
राजनांदगांव सीट पर भाजपा के सांसद संतोष पांडेय का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधायक भूपेश बघेल से है.
कोरबा सीट पर बीजेपी ने अपनी महिला नेता और पूर्व सांसद सरोज पांडेय को कांग्रेस की मौजूदा सांसद और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत के खिलाफ मैदान में उतारा है
दुर्ग में कांग्रेस ने मौजूदा बीजेपी सांसद विजय बघेल के खिलाफ एक नए चेहरे राजेंद्र साहू को मैदान में उतारा है.
बस्तर सीट पर सीधी लड़ाई कांग्रेस के नेता कवासी लखमा और भाजपा के नए चेहरे महेश कश्यप के बीच है.
बिलासपुर सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक देवेंद्र यादव को मैदान में उतारा है जबकि भाजपा ने पूर्व विधायक तोखन साहू को प्रत्याशी बनाया है
अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट जांजगीर-चांपा में कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया कांग्रेस का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार महिला नेता कमलेश जांगड़े से है
सरगुजा में भाजपा के चिंतामणि महाराज का मुकाबला कांग्रेस के नए चेहरे शशि सिंह के साथ है
आदिवासी बहुल रायगढ़ में भाजपा के राधेश्याम राठिया का मुकाबला कांग्रेस की डॉ. मेनका देवी सिंह से है
भाजपा ने महासमुंद और कांकेर सीटों पर अपने मौजूदा सांसदों का टिकट काटा और रूपकुमारी चौधरी और भोजराज नाग को मैदान में उतारा है. यह दोनों नेता पूर्व विधायक हैं
कांग्रेस ने महासमुंद में राज्य के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और कांकेर सीट पर अपने अनुभवी नेता बीरेश ठाकुर को मैदान में उतारा है
क्या कहता एग्जिट पोल
एग्जिट पोल के नतीजों की मानें तो छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 10-11 सीट पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा था कि एग्जिट पोल के अनुमानों से पता चलता है कि पूरा देश चाहता है कि नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार केंद्र का नेतृत्व करें. तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया था कि उनकी पार्टी राज्य में बीजेपी से ज्यादा सीट जीतेगी.।
दुर्ग में विजय बघेल जीते
छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल सीट में से एक दुर्ग में बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है. बीजेपी के विजय बघेल ने कांग्रेस के राजेंद्र साहू को हरा दिया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी के विजय बघेल ने यहां से जीत दर्ज की थी.।
बस्तर में कांग्रेस की हार
छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइस सीट बस्तर पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है. बीजेपी के महेश कश्यप ने कांग्रेस ने दिग्गज नेता कवासी लखमा को हरा दिया है. बता दें कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने पहले दावा किया था कि कांग्रेस बीजेपी से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी. फिलहाल सिर्फ कोरबा सीट पर कांग्रेस ने बढ़ बना रखी है.।
रायपुर से जीते बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने अपना दबदबा बरकरार रखा है. यहां से बीजेपी नेता और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जीत हासिल कर ली है. उन्होंने कांग्रेस के विकास उपाध्याय को हराया है. इस सीट पर बीजेपी ने कांग्रेस को काफी बड़ी मार्जिन से हराया है.। ।
कोरबा में कांग्रेस की जीत
लबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ में आखिरकार कांग्रेस का खाता खुल गया है. प्रदेश की 10 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है, तो वहीं सिर्फ 1 सीट कांग्रेस के खाते में आई है. कोरबा सीट से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत ने जीत हासिल कर ली है.।
महासमुंद में 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीतीं रूपकुमारी चौधरी
महासमुंद लोकसभा में बीजेपी की रूपकुमारी चौधरी ने 1 लाख 45 हजार 456 वोटों से जीत दर्ज की है. कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू को 5 लाख 58 हजार 203 , तो वहीं बीजेपी की रूपकुमारी चौधरी को 7 लाख 3 हजार 659 वोट मिले है. वही महासमुंद लोकसभा की जनता ने नोटा में 3801 वोट किए.।
कांकेर और बिलासपुर में बीजेपी ने हासिल की जीत
छत्तीसगढ़ की कांकेर सीट से बीजेपी के भोजराज नाग ने जीत हासिल कर ली है. तो वहीं बिलासपुर से तोखन साहू ने जीत का परचम लहराया है. जांजगीर-चांपा सीट से कमलेश जांगड़े और सरगुजा से चिंतामणी महाराज ने जीत हासिल की है.।
बृजमोहन अग्रवाल बोले- सच होगा विकसित भारत का सपना
रायपुर से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जीत पर मोदी जी को बधाई. छत्तीसगढ़ की जनता अलग-अलग मुद्दों पर वोट देते ही. जीत तो जीत होती है. बीजेपी बहुमत के आंकड़ों पर पहुंच गई है. मोदी जी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है. विकसित भारत का सपना सच होगा.।
महासमुंद से जीतीं रूपकुमारी चौधरी
महासमुंद लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने शानदार जीत हासिल की है. वे 1 लाख 33 हजार 543 मतों से आगे चल रही हैं. फिलहाल करीब 1 लाख 25 हजार वोटों की गिनती बाकी. उनके सामने कांग्रेस के सीनियर लीडर ताम्रध्वज साहू चुनाव लड़ रहे थे.।
सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ की जनता का धन्यवाद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 सीटों पर बीजेपी जीत रही है. मैं छत्तीसगढ़ की पूरी जनता का मैं धन्यवाद देना चाहता हूं. पीएम मोदी की गारंटी पर यहां की मतदाओं ने मुहर लगाया है. पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी आभार. उन्होंने तपती गर्मी में भी खूब मेहनत की है.।
क्या कहते हैं 543 सीटों के आकड़े।
0 Comments