कोरबा (सुनील शर्मा )। लोकसभा निर्वाचन 2024 में कोरबा लोकसभा क्षेत्र से श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने जीत हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ में अपना खाता खोला है और छत्तीसगढ़ में मात्र एक ही सीट है जिस पर कांग्रेस ने विजय हासिल की है। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रेक्षक प्रेमसिंह मीणा की उपस्थिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने विजयी प्रत्याशी/निर्वाचित घोषित श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत को प्रमाण पत्र प्रदान किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया और बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।
0 Comments