Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नौतपा का कहर : आसमान से बरसने लगी है आग

...प्रदेश के प्रमुख शहरों में पारा 45 तक पहुंचा
-हीट वेव कंडीशन से सड़कें सूनी ...... 
दुर्ग /( सुनील शर्मा) नौतपा का असर अब कहर बरपाने लगा है। सुबह 10 बजे से ही तेज धूप झुलसाने लगी है। वहीं देर रात तक हवा में नमी की मात्रा कम होने से हवा में तपिश महसूस हो रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों को माने तो तापमान 40 डिग्री को पार कर चुका है और अभी तापमान में और वृद्धि की संभावना बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने रायपुर संभाग के अलावा दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में भीषण गर्मी पडऩे, लू चलने की चेतावनी जारी की है।इन शहरों में दिन में धूप तो रातों में बेचैनी महसूस हो रही है। बड़े शहरों में यह तापमान 45 से 45 डिग्री तक पहुँच चुका हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया हैं। बताया गया हैं कि आज मंगलवार को भी तापमान 45 से अधिक रहेगा।नौतपा का दौर हैं और गर्मी अपने पूरे शबाब पर हैं। बात करें छत्तीसगढ़ के तीन संभाग रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर की तो यहां के जिलों में पारा 45/46 डिग्री से पार जा चुका हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि हीट वेव से बचने यथासंभव घरों में रहें और अधिक से अधिक पानी का सेवन कर शरीर को ठंडा रखें।

Post a Comment

0 Comments