आने वाले समय में इसको अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जायेगा। राज्य में सामाजिक एवं अन्य कार्यक्रमों में स्काउट एंड गाइड के सदस्यों को वालंटियर के तौर पर शामिल किया जाए। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वॉलेंटियर के तौर पर व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी स्काउट एंड गाइड की रहेगी।
इस मौके पर कार्यक्रम में राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट एंड गाइड एवं पूर्व विधायक श्री विनोद सेवनलाल चंद्राकर, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल, राज्य सचिव श्री कैलाश सोनी, श्री सोमनाथ यादव समेत बड़ी संख्या में स्काउट एंड गाइड के छत्तीसगढ़ इकाई के सदस्य मौजूद रहे।
0 Comments