Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गुस्से में डीएम साहब ने कहा- तुम्हारी औकात क्या है? ड्राइवर ने भी ऐसा जवाब दिया कि सन्नाटा छा गया

Hit And Run Law: एमपी के शाजापुर जिले के कलेक्टर किशोर कन्याल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कलेक्टर और ड्राइवरों के बीच तीखी बहस हो रही है। गुस्से में कलेक्टर ने ड्राइवरों से कहा कि क्या कर लोगे तु्म्हारी औकात ही क्या है।
हाइलाइट्स
शाजापुर /( सुनील शर्मा) शाजापुर कलेक्टर का वीडियो वायरल
ड्राइवरों के साथ हुए कलेक्टर की बहस
डीएम ने कहा- तुम्हारी औकात क्या है
ट्रक डाइवर कर रहे हैं नए कानून का विरोध
शाजापुर: हिट एंड रन कानून का मध्यप्रदेश समेत देशभर में ट्रक डाइवर विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को एमपी के शाजापुर जिले के कलेक्टर किशोर कन्याल ने हड़ताल खत्म करने के लिए ट्रक ड्राइवरों के साथ बैठक की। बैठक में एक ड्राइवर और कलेक्टर के बीच नोकझोंक हो गई। ड्राइवर के जवाब दिया जाना कलेक्टर साहब को पसंद नहीं आया। क्रोधित कलेक्टर ने ड्राइवर को उसकी औकात बता दी हालांकि ड्राइवर ने भी कलेक्टर को ऐसा जवाब दिया की मीटिंग हाल में थोड़ी देर के लिए सन्नाटा पसर गया।
दरअसल, हिट एंड रन कानून के विरोध में ड्राइवर हड़ताल कर रहे थे। कलेक्टर किशोर कन्याल ने सभी ड्राइवर को मीटिंग रूम में बुलाया और समझाइए दे रहे थे। इसी दौरान एक ड्राइवर ने अपनी बात रखनी चाहिए। इसी बात पर कलेक्टर साहब भड़क गए। कलेक्टर की समझाइश के बीच एक ड्राइवर बोल पड़ा, अच्छे से बोलो। इतने में कलेक्टर भड़क उठे और कहा गलत क्या है इसमें? समझ क्या रहा है, क्या करोगे तुम, तुम्हारी औकात क्या है?

ड्राइवर ने भी दिया जवाब
ड्राइवर भी हाजिर जवाब निकला। ड्राइवर ने कहा कि यही तो लड़ाई है कि हमारी कोई औकात नहीं। कलेक्टर ने कहा, लड़ाई ऐसे नहीं होती है, कृपया करके कोई भी कानून अपने हाथ में नहीं लें। आपकी सारी बातों को सुनने के लिए यहां बुलाया है। बता दें कि शाजापुर में ड्राइवर एसोसिएशन ने उग्र आंदोलन किया प्रदर्शन करते हुए हाइवे पर चक्काजाम कर दिया था।
इसी मामले में मंगलवार को कलेक्टर किशोर कन्याल ने ड्राइवरों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने कहा कि कोई कानून को अपने हाथ में नहीं लेगा, कलेक्टर की समझाइश के बीच एक ड्राइवर बोल पड़ा, अच्छे से बोलो इतने में कलेक्टर आग बबूला हो उठे और कहा, गलत क्या है इसमें? इस वीडियो के इंटरनेट में वायरल होते ही कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार का अहंकार देखिये, मुख्यमंत्री जी गरीब को औकात बताकर ललकारने का दुस्साहस मत करो।

Post a Comment

0 Comments