Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बिगड़े बोल कलेक्टर हटाये गये -ड्राइवर से बैठक में कहा था औकात में रहो

बिगड़े बोल कलेक्टर हटाये गये -ड्राइवर से बैठक में कहा था औकात में रहो... 
शाजापुर/( सुनील शर्मा) मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने शाजापुर कलेक्‍टरकिशोर कन्‍याल को हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। नरसिंहपुर कलेक्‍टर ऋजु बाफना को शाजापुर का नया कलेक्‍टर बनाया गया है। बता दे ड्राइवरों को हड़ताल समाप्त कराने शासन ने सभी कलेक्टरों से स्थानीय स्तर पर उनसे चर्चा करने और हड़ताल से वापस काम पर लौटने का समंजस्य स्थापित कराने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में शाजापुर में चल रही बैठक में कलेक्टर आवेश में आ गए और कहा अपनी ओकात में रहो।

बयान के मीडिया में आने के बाद जब मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया तो मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने शाजापुर कलेक्‍टरकिशोर कन्‍याल को हटाने के निर्देश जारी कर दिए।
वही उन्होंने कहा कि ‘अधिकारियों को गरीबों के काम और भाव दोनों का सम्मान करना चाहिए’ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शाजापुर में ट्रक ड्राइवरों और प्रशासन के बीच हुई बैठक के दौरान अफसरों द्वारा जिन शब्दों का उपयोग किया गया, उसकी वह निंदा करते हैं। अफसरों की गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अधिकारी भाषा और व्यवहार का ध्यान रखें। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार गरीब कल्याण के लिए काम कर रही है। वह खुद मजदूर परिवार से हैं।

Post a Comment

0 Comments