Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लता मंगेशकर की आवाज में सुनें 'मेरे राम आएंगे', सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा AI से बना यह मनमोहक गाना

सोशल मीडिया पर इन दिनों स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर की आवाज में 'मेरे राम आएंगे' वायरल हो रहा है। इसके पहले की आप कुछ और सोचें, हम बता दें कि यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है लेकिन यह मनमोहक आवाज में यह गाना लोगों को बहुत पसंद रहा है।। 
टेक्नोलॉजी की मदद से आज की तारीख में क्या संभव नहीं है। रामलला की मूर्ति का एआई वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। उनकी मूर्ति का तैयार किया गया जीवंत स्वरूप लोगों को पसंद आया। वहीं अब स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर की आवाज में 'मेरे राम आएंगे' गाना हर तरफ छा गया है। इस गाने को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से तैयार किया गया है।
यह मनमोहक गीत सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने की इतनी मधुर आवाज है कि आप भी इसे एक बार सुनकर दोबारा सुने बिना नहीं रह पाएंगे। वैसे तो एआई की मदद से बनाए गए कई वीडियोज हमें स्क्रॉल करते हुए दिख जाते हैं लेकिन ये वाकई बेहद अलग और खास है। लता मंगेशकर भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके गाने हमें हमेशा उनके होने का एहसास कराते हैं और यह रीक्रिएशन भी कुछ ऐसा ही है।। 

Post a Comment

0 Comments