अयोध्या /( सुनील शर्मा) अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से पूरी हो चुकी है. इस महाउत्सव में देश के कोने-कोने से लोग पहुंचे हुए थे. अरबपति से लेकर बॉलीवुड हस्तियां तक अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुई थीं. देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने पूरे परिवार के साथ इस समारोह में मौजूद थे.
राम मंदिर के लिए अरबपतियों से लेकर देश के अन्य दिग्गजों ने भी अपना-अपना सहयोग दिया है. किसी ने करोड़ों रुपये का दान दिया है तो किसी ने सैकड़ों किलो सोने (Ram Mandir Gold Donation) का दान किया है. आइए जानते हैं राम मंदिर के लिए किसने कितना दान दिया है.
किसी मंदिर की ओर से किसने दिया सबसे ज्यादा दान।
पटना के महावीर मंदिर की ओर से अयोध्या में राम मंदिर के लिए 10 करोड़ रुपये दान में दिया गया है. महावीर मंदिर ने साल 2020, 2021, 2022, 2023 और 2024 में राम मंदिर (Ayodhya Ram Temple Donation) के लिए 2-2 करोड़ रुपये करके किसी मंदिर की ओर से 10 करोड़ रुपये का सबसे ज्यादा दान दिया है. पटना के महावीर मंदिर (Patna Mahavir Temple) की ओर से सोने का तीर-धनुष भी भेंट किया गया है. ।
0 Comments