अयोध्या /( सुनील शर्मा) अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में 500 वर्षों से अधिक के इंतजार के बाद राम लौट आए हैं। 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम मंदिर का उद्घाटन (Ram Mandir Inauguration) हो गया और अब यह भक्तों के लिए खुल चुका है। उम्मीद है कि राम मंदिर के चलते अयोध्या धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में उभरेगा और हर साल भारत और विदेश से 5 करोड़ से अधिक लोगों को आकर्षित करेगा। एसबीआई रिसर्च का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश सरकार की पहल से पर्यटक इस साल के अंत तक 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेंगे।
वेंचुरा सिक्योरिटीज में रिसर्च हेड विनीत बोलिंजकर का कहना है कि अयोध्या राम मंदिर से होटल, एयरलाइंस, हॉस्पिटैलिटी, एफएमसीजी, सीमेंट सहित विभिन्न सेक्टर्स को लाभ होने का अनुमान है। इसी वजह से पर्यटकों के साथ-साथ कंपनियां भी अयोध्या आ रही हैं।
अयोध्या के विकास से सबसे ज्यादा फायदा किन 10 शेयरों को हो सकता है, आइए जानते हैं...
विश्लेषकों को उम्मीद है कि एयरलाइंस को अयोध्या के लिए अपनी नॉन-स्टॉप उड़ानों से, अधिक एयर ट्रैफिक और टिकट की कीमतों के चलते लाभ होगा। इंडिगो और स्पाइसजेट दोनों के शेयरों ने पिछले वर्ष के दौरान डबल डिजिट में बढ़त हासिल की है और उनकी तेजी जारी रहने की संभावना है। इंडिगो का शेयर पिछले साल 38 प्रतिशत और स्पाइसजेट का 71 प्रतिशत बढ़ा।
0 Comments