मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं दिनेश जैन ने बताया कि उक्त देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम में विधायक गजेंद्र यादव महापौर धीरज बाकलीवाल एवं सभापति राजेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विदित हो की विगत 3 वर्षों से महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर शहर के हृदय स्थल में नगर निगम दुर्ग के सहयोग से राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या में देशभक्ति गीतों का आयोजन छत्तीसगढ़ मंच एवम शहर के गायक कलाकारों द्वारा किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन मंच के संरक्षक तुलसी सोनी द्वारा किया जाएगा।
उक्त देशभक्ति एवं अन्य गीतों के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लता मंगेशकर पूर्वा श्रीवास्तव,लोक गायिका जयंती सिंह, श्रीजा दलाल, कार्तिका तिवारी, स्वीटी मैत्री हरीश सोनी, यूनुस चौहान तुलसी सोनी,रमन सिंह, त्रिलोक सोनी, गुलाब चौहान, प्रणव सोनी, हाजी मिर्जा साजिद बैग, जाहिद अली, प्रकाश सेठ एवं अन्य गायक कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। छत्तीसगढ़ मंच ने इस अवसर पर शहर के समस्त संगीत प्रेमियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थिति देने की अपील की है।
0 Comments