अयोध्या /( सुनील शर्मा) अयोध्या में जन्मभूमि पर राम मंदिर के उद्घाटन और रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। इस दौरान भक्तों का सैलाब रामलला का दर्शन करने के लि उमड़ पड़ा। इस बीच ऐसी घटना हुई जिससे वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों से लेकर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और पूजारी भी हैरान रह गए। शाम की आरती से ठीक पहले गर्भगृह में रामलला की मूर्ति के पास एक बंदर पहुंच गया। पहले लोगों को लगा कि कहीं रामलला की मूर्ति के ठीक सामने विराजमान मूर्ति को बंदर कोई नुकसान न पहुंचा दे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कुछ देर तक रामलला को निहारने के बाद बंदर वापस चला गया।।
मंदिर ट्रस्ट ने पूरी वाक्ये को सुंदर घटना बताते हुए अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसके बारे में बताया भी है। मंदिर ट्रस्ट ने लिखा कि आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक सुंदर घटना हुई। सायंकाल लगभग 5:50 बजे एक बंदर दक्षिणी द्वार से गूढ़ मंडप होते हुए गर्भगृह में प्रवेश कर रामलला की मूर्ति के ठीक सामने पहुंच गया। इसके बाद वह उत्सव मूर्ति के पास तक पहुंचा।
बंदर के गर्भगृह के अंदर रामलला की मूर्ति के ठीक सामने और उत्सव मूर्ति के पास देख सभी सुरक्षाकर्मी चौंक पड़े। वह यह सोचकर बन्दर की ओर भागे कि कहीं वह उत्सव मूर्ति को जमीन पर न गिरा दे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। जैसे ही पुलिसकर्मी बंदर की ओर दौड़े, वैसे ही बंदर शांतभाव से पहले उत्तरी द्वार की ओर गया। वहां द्वार बंद होने के कारण पूर्व दिशा की ओर बढ़ा। इसके बाद र द्वार से दर्शनार्थियों के बीच से होता हुआ बिना किसी को कष्ट पहुंचार पूर्वी द्वार से बाहर निकल गया।
बंदर के जाने के बाद भी काफी देर तक इसकी चर्चा होती रही। सुरक्षाकर्मी कहते हैं कि ये हमारे लिए ऐसा ही है, मानो स्वयं हनुमान जी रामलला के दर्शन करने आये हों। वहीं जिन दर्शनार्थियों ने बंदर को रामलला के साथ देखा वह अपने आप को सौभाग्यशाली बताते रहे। वाराणसी से पहुंचे अमन विश्वकर्मा ने भी इस पल को अपनी आंखों से देखा। उन्होंने कहा कि हम तो पहले सोचे ही शायद बंदर भी यहीं पर पाला गया है। बाद में पता चला कि अभी केवल रामलला का दर्शन करने के लिए आया था।। जब रामलला के गर्भगृह में पहुंचे 'हनुमान', पहले ही दिन राम मंदिर में अचानक हुई घटना से सुरक्षाकर्मी भी हैरान
0 Comments