Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए 1111 मन लड्डू, 7 चांदी थाल में सजाया जा रहा रामलला का प्रसाद भोग।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए 1111 मन लड्डू, 7 चांदी थाल में सजाया जा रहा रामलला का प्रसाद भोग..... अयोध्या /( सुनील शर्मा) रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर संत देवरहा हंस बाबा के विंध्याचल आश्रम की ओर से भोग प्रसाद के 1111 मन लड्डू तैयार किया जा रहा है। इन लड्डू को चांदी के सात थाल में सजाकर रामलला सरकार को भोग लगाया जाएगा।। 
रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर रामभक्तों में उपहार स्वरूप कुछ न कुछ उपहार भेंटकर अपनी श्रद्धा निवेदित कर रहे हैं। सोमवार को रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर रामभक्तों में उपहार स्वरूप कुछ न कुछ उपहार भेंटकर अपनी श्रद्धा निवेदित कर रहे हैं। सोमवार को आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पूज्य संत देवरहा हंस बाबा के विंध्याचल आश्रम की ओर से भोग प्रसाद के 1111 मन यानी 44,440 किलो लड्डू तैयार किया जा रहा है। लड्डू को चांदी के सात थाल में सजाकर रामलला सरकार को भोग लगाया जाएगा। रामलला के लिए सात जनवरी से लड्डू बनाने का कार्य शुरू हो गया था। इसे सूरत गुजरात के रतनलाल अग्रवाल की देख-रेख में दर्जनों कार्यकर्त्ता मणिरामदास छावनी सेवा ट्रस्ट परिसर में तैयार कर रहे हैं। आश्रम के ट्रस्टी ने बताया कि देवरहा बाबा की ओर से वर्ष 1989 में भविष्यवाणी हुई थी कि भगवान राम का भव्य दिव्य मंदिर सभी की सहमति पर बनेगा। बाबा की भविष्यवाणी सत्य हुई। इस ऐप पर पढ़ें शिष्य देवरहा हंस बाबा विंध्याचल आश्रम के द्वारा 1111 मन का लडू भोग पूज्य श्री देवरहा बाबा ट्रस्ट द्वारा निः शुल्क वितरण के लिए बनाया जा रहा है।।
देवरहा हंस बाबा के आश्रम की ओर से बनाया जा रहा 1111 मन अर्थात 44 हजार 440 किलो लड्डू सात चांदी के थाल में सजाया जाएगा। सबसे पहले रामलला को भोग लगेगा उसके बाद कार्यक्रम के विशेष आमंत्रित लोगों को बैग में पैक करके दिया जाएगा। प्रत्येक बैग में पांच लड्डुओं से भरा स्टील टिफिन, एक रामनामी दुपट्टा व देवरहा हंस बाबा का ग्रंथ रहेगा। एक हजार स्टील की थालियां में लड्डू रखकर अयोध्या के सभी मंदिरों में पहुंचाया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त के आधार पर ही अन्य मंदिरों में भी लड्डू का भोग लगेगा। इसके अलावा 26 जनवरी से 28 फरवरी तक हर प्रान्त से विहिप आरएसएस के हर प्रान्त से आने वाले लोगों को शुद्ध घी से ऐप पर पढ़ें 1500 किलो हलुआ बांटा जाएगा।राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए 1111 मन लड्डू, 7 चांदी थाल में सजाया जा रहा रामलला का प्रसाद भोग का वितरण किया जाएगा। 

नेपाल के हरे राम हरे राम ग्रुप में मचाई धूम। 
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नेपाल से बोल हरे राम हरे राम ग्रुप अयोध्या पहुंचा। लगभग 50 की संख्या में ढोल नगाड़ों के साथ आए ग्रुप के भक्तों ने हनुमानगढ़ी के सामने नृत्य मंडली सजाई। बोलो हरे राम हरे राम राम हरे राम की धुन गाते हु युवाओं का दल करीब आधे घंटे तक नृत्य करता रहा। नेपाली युव राम झा ने बताया कि भगवान राम हमारे आराध्य हैं। उनकी प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। यह हमारे लिए अपार खुशी का समय है।। 


Post a Comment

0 Comments