Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रभु श्री राम लला के आगमन की तैयारियों को लेकर उत्साहित हैं नगरवासी चौक- चौक चोराहो को किया भगवामय

राम आएंगे, आएंगे राम आएंगे, शहर सजी दुलहन की तरह
दुर्ग /( सुनील शर्मा )  जिस प्रकर दीपावली की तैयारियों में सनातन धर्म प्रेमी जुटते हैं। उससे भी कहीं ज्यादा तैयारी में जुटे हैं नगरवासी। सब को इंतजार हैं बस वो पल का 22 जनवरी का वो पल जिसमें प्रभु श्री राम लला सरकार अपने नये महल में प्रवेश करेंगे। 
दुर्ग शहर में प्रभु श्री राम लला के आगमन की तैयारियों को लेकर  इतने उत्साहित हैं नगरवासी चौक- चौक चोराहो को किया भगवामय हर जगह भगवामय तोरण झंडे लाइट, से सजाया जा रहा हैं। हर चौक में प्रभु श्री राम जी के भजन संगीत चल रहे हैं। यही नहीं  शहर के मुख्य मार्ग को जय श्री राम के झंडे बेनर् पोस्टर कट -आउट भी लगाए जा रहे हैं। हर चौक चोराहो पर इस दिन राम प्रसाद का भी वितरण भी किया जाएगा। राम लला के आगमन को लेकर बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, चंडी माता मन्दिर, श्री शीतला माता मन्दिर, क न कालि न माता मन्दिर, काली माता मन्दिर, प्रभु श्री राम मन्दिर, में अनेक धार्मिक उत्सव एव कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। सबजी मंडी में भी  पूजा 
इस दिन सबजी मंडी में भगवान् सत्य नारायण की पूजा का कार्यक्रम आयोजित हैं। साथ ही महाप्रसाद भोग वितरण किया जाएगा। 
पेट्रोल पम्प में भी  प्रभु श्रीराम कट -आउट भी लगाए 
हमारा पेट्रोल पम्प में भी प्रभु श्री राम का कट -आउट भी लगाए  गए हैं। शहर के प्रमुख चौक चोराहो को भी भगवामय 
जय श्री राम के झंडे बेनर् पोस्टर कट -आउट भी लगाए जा रहे हैं। हर चौक चोराहो पर इस दिन राम प्रसाद का भी वितरण भी किया जाएगा।। 
श्रीराम जानकी मन्दिर में भी थ ही महाप्रसाद भोग वितरण
इस दिन यहाँ प्रभु श्री राम की महाआरती साथ ही महाप्रसाद भोग वितरण किया जाएगा। 21 तारीख को सामूहिक हनुमान चालीसा का  पाठ किया जाएगा। शहर के प्रत्येक हनुमान मन्दिर व प्रभु श्री राम मन्दिर गाँधी चौक, उरला स्तिथ श्री राम हनुमान मन्दिर में विविध धार्मिक आयोजन किये जा रहे हैं। सनातन धर्म प्रेमियों के लिए इस दिन दीपावली से बड़ा त्यौ हार हैं। लोग 22 तारीख को प्रभु श्री राम के  आगमन की तैयरियों में लगे हुयें हैं। 
चौक चोराहो पर बज रहे श्री रामधुन
शहर के प्रमुख चौक चोराहो पर श्री रामधुन व प्रभु श्रीराम भजन  के गीत बजाये जा रहे हैं। वहीं शहर के प्रत्येक मन्दिर चाहे व देवी मन्दिर हो या फिर  शिवालय हर मन्दिर को भगवा ध्वज से व डीजे के धुन से श्री रामधुन व प्रभु श्रीराम भजन के गीत बजाये जा रहे हैं
गौरतलब हैं कि यह शहर मानो अवध नगरी से कम नहीँ हैं। वहीं भाजपा संगठन के लोग घर घर जाकर पीला चावल देकर प्रभु श्री राम के नगरी  व राम के आगमन की तैयारियों को लेकर इतने उत्साहित हैं मानो उनके लिए यह दिन दीपावली से कम नहीँ हैं
21 हजार श्री राम भक्तों द्वारा श्री हनुमान चालीसा पाठ
गांघी चौक श्री राम मन्दिर पंचायती समिति दुर्ग द्वारा पंडित रवि शंकर शुक्ल स्टेडियम में 21 तारीख को सामूहिक हनुमान चालीसा का  पाठ किया जाएगा। 21  हजार श्री राम भक्तों द्वारा 21 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments