Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में विदेशी मीडिया क्या लिख रहा है?

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम पर पूरी दुनिया की नज़र है.

अयोध्या /( सुनील शर्मा) कई प्रमुख विदेशी अख़बारों और पत्रिकाओं ने इस कार्यक्रम पर टिप्पणी की है.
वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा है कि उत्तर भारत के शहर अयोध्या में भगवान राम मंदिर के उद्घाटन की जोरदार तैयारियां की जा रही है.
अखबार लिखता है, ''सोमवार को राम मंदिर के उद्घाटन के साथ ही हिंदू राष्ट्रवादियों का संकल्प पूरा हो जाएगा और माना जा रहा है कि अप्रैल या मई में होने वाले राष्ट्रीय चुनावों में वोटरों में इसकी अनुगूंज देखने को मिलेगी.''। 
अख़बार ने लिखा है कि अयोध्या में कई टेंट शहर बसाए गए हैं और उनमें हजारों लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है.

Post a Comment

0 Comments