सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, जुर्म दर्ज
दुर्ग/। नए साल के पहले दिन ही सड़क हादसे में आज सुबह एक शिक्षिका की मौत हो गई। हादसा दुर्ग पाटन रोड पर पतोरा पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतका का नाम श्रीमती कुर्रे बताया गया है।वह ग्राम देउरझाल में पदस्थ है। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार महिला शिक्षिका को चपेट में लिया। मौके पर शिक्षा कर्मी की मौत, पतोरा पेट्रोल टंकी के पास आज सोमवार 9:50 को तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार शिक्षिका महिला को तेज रफ्तार कार ने मारा ठोकर मौके पर शिक्षाकर्मी की मौत हो गई ।
महिला शिक्षा कर्मी स्कूटी Cg 07 ce 4960 से देउरझाल तरफ से पतोरा स्कूल अपने ड्यूटी जाने के लिए नाला के पास से रोड क्रॉस कर रही थी । उसी टाइम पाटन की तरफ से तेज रफ्तार से कार Cg 07 ax 7721 ने अपने चपेट में ले लिया ।
कार चालक गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण प्लॉट में जा घुसी कार चालक सुरक्षित है। वही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर उतई पुलिस पहुंच कर जांच में जुटी रही है ।
0 Comments