Hot Posts

6/recent/ticker-posts

वेलकम 2024, देशभर में लोगों ने जश्न के साथ किया नए साल का स्वागत, देखें अलग-अलग शहरों की तस्वीरें

New Year Celebration 2024:                               नई दिल्ली /( सुनील शर्मा) भारत समेत दूसरे देशों में आज रात 12 बजे से नए साल का जश्न मनाया जा रहा है. देश में कई हिस्सों में लोग सेलिब्रेशन के मूड में आ हैं. जगह-जगह पार्टियों का दौर जारी है. लोग नए साल का स्वागत बहुत जिंदादिली से कर रहे हैं.
भारत समेत दूसरे देशों में आज रात 12 बजे नए साल का जश्न शुरू हो गया है. देश में कई हिस्सों में लोग सेलिब्रेशन के मूड में हैं और इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं. जगह-जगह पार्टियों का दौर जारी है. लोग जिंदादिली के साथ नए साल का स्वागत कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में नए साल का जश्न मनाने के लिए पंडाल सजे हुए हैं. इसे लेकर पर्यटकों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है. 31 दिसंबर को साल के आखिरी दिन मंदिरों में भी भीड़ उमड़ पड़ी. कड़ाके की सर्दी के बाद भी लोग अपने घरों से निकले. उधर वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर 31 दिसंबर को भव्य गंगा आरती की गई थी.

Post a Comment

0 Comments