Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अयोध्या से दिल्ली की पहली फ्लाइट में सफर करेगा ये परिवार, खुद को बताया सौभाग्यशाली

6 जनवरी को इंडिगो की फ्लाइट से 1:45 बजे अयोध्या में रहने वाला यह परिवार दिल्ली जाएगा. ये पहली फ्लाइट 6 जनवरी को 3:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी और पहुंचने में जो समय लगेगा वह एक घंटा 15 मिनट का होगा। 
अयोध्या:/( सुनील शर्मा) प्रभु राम की नगरी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के पहले इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन शुरू कर दिया जाएगा. आगामी 30 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद 6 जनवरी से अयोध्या से दिल्ली और दिल्ली से अयोध्या के लिए इंडिगो की फ्लाइट सेवा शुरू हो जाएगी. जैसे-जैसे प्रभु राम का भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार हो रहा है. वैसे-वैसे प्रभु राम की नगरी अयोध्या भव्य होती जा रही है.
राम भक्तों को प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या पहुंचने में कोई असुविधा न हो इसको लेकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा. संचालन शुरू होने को लेकर हर अयोध्यावासी खुशी से गदगद नजर आ रहा है. ऐसे ही एक परिवार के बारे में आज हम आपको बताएंगे जो परिवार पहली फ्लाइट जब अयोध्या से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी तो उसमें दिल्ली तक की यात्रा करेगा.


यह परिवार दिल्ली जाएगा
6 जनवरी को इंडिगो की फ्लाइट से 1:45 बजे यह परिवार दिल्ली जाएगा. ये पहली फ्लाइट 6 जनवरी को 3:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी और जो पहुंचने में समय लगेगा वह एक घंटा 15 मिनट का होगा. दिल्ली जाने वाला करुणेश सिंह का परिवार थाना महाराजगंज के मया भीखी गांव का रहने वाला है. करुणेश सिंह अपनी पत्नी दो बेटियों व बेटे के साथ दिल्ली जा रहे हैं. फर्स्ट फ्लाइट के पहले पैसेंजर करुणेश सिंह ने बताया कि वह दिन मेरे लिए बहुत सौभाग्यशाली होगा, जब हम लोग अयोध्या से दिल्ली जाएंगे. नए एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट होगी. हमारे लिए यादगार पल होगा, बच्चों के लिए भी यादगार पल होगा.
 अयोध्यावासी बहुत खुश

करुणेश सिंह ने कहा कि अयोध्या के लिए यह बहुत ही बड़ा डेवलपमेंट है. अयोध्यावासी इससे बहुत खुश हैं. अयोध्या जैसे पवित्र स्थान की पहली फ्लाइट से यात्रा करने का यह सौभाग्य होगा. जब हम अयोध्या एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे तो वह पल बहुत महत्वपूर्ण होगा. अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है. हमारे साथ पूरा परिवार अयोध्या एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए यात्रा करेगा.। 





.

Post a Comment

0 Comments