Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा दिल्ली ले गई रिपोर्ट, कांग्रेस ने राजीव भवन में किया मंथन; सैलजा ने सभी प्रत्याशियों से की चर्चा

छत्तीसगढ़ में मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दलों ने हार-जीत के अंकगणित पर मंथन करना शुरू कर दिया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रदेश चुनाव सह प्रभारी डॉ. मनसुख मांडविया इस रिपोर्ट को लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं। इधर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शनिवार को राजीव भवन में एक-एक सीट पर चुनावी मंथन किया।
रायपुर /( सुनील शर्मा) छत्तीसगढ़ में मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दलों ने हार-जीत के अंकगणित पर मंथन करना शुरू कर दिया है। भाजपा ने चुनाव के दौरान ही एक निजी कंपनी को फीडबैक लेने को जिम्मेदारी सौंप दी थी। इस कंपनी ने पार्टी को रिपोर्ट दी है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रदेश चुनाव सह प्रभारी डॉ. मनसुख मांडविया इस रिपोर्ट को लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं। इस रिपोर्ट पर मंथन किया जाएगा। इधर, कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शनिवार को राजीव भवन में एक-एक सीट पर चुनावी मंथन किया।

Post a Comment

0 Comments