Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारत पहले करेगा बैटिंग, कैसी है दोनों टीमों की प्‍लेइंग-11? जानें

भारत पहले करेगा बैटिंग, कैसी है दोनों टीमों की प्‍लेइंग-11? 
दुर्ग /( सुनील शर्मा) भारतीय  कप्तान रोहित शर्मा एंड कंपनी इतिहास रचने से एक कदम दूर है. भारतीय टीम आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रचने के इरादे से उतर रही है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 फाइनल दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. खिताब की प्रबल दावेदार भारत मौजूदा विश्व कप में लगातार 10 मुकाबले जीत चुका है. इस विश्व कप में टीम इंडिया एकमात्र टीम है जिसने एक भी मैच नहीं गंवाया. ऑस्ट्रेलिया को मौजूदा विश्व कप में 2 मैचों में हार मिल चुकी है. भारतीय टीम कंगारुओं को लीग स्टेज में हरा चुकी है. ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया है.। 

आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल में कुछ ही देर में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने सामने होने वाली हैं. 2 बार की चैंपियन भारतीय टीम का सामना 5 बार की पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से है. टीम इंडिया 12 साल बाद खिताब जीतने की दहलीज पर खड़ी है. भारतीय टीम लगातार 10 मुकाबले

इंडिया- ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल लाइव: ऑस्‍ट्रेलिया का प्‍लेइंग-XI

ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्‍तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड.। 

इंडिया- ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल लाइव: भारत का प्‍लेइंग-XI

भारत का प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत  बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.


Post a Comment

0 Comments