Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कैसा बीता आज भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी का दिनचर्या जानिये यहाँ.....

कैसा बीता आज भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी का दिनचर्या...... 
दुर्ग /( सुनील शर्मा) पिछले एक  से डेढ माह तक चुनाव  प्रक्रिया में टिकट वितरण, से लेकर चुनाव नामांकन प्रकिया, चुनावी जनसंपर्क  दुर्ग शहर विधान सभा के वार्ड 1 से 60 वार्ड तक मतदाताओ  के घर घर तक जाकर अपने अपने पार्टी की संकल्प पत्र, व घोषणा पत्र को मतदाताओ तक पाहुचने के लिए  चुनावी जनसंपर्क अभियान से  पार्टी के प्रत्याशी को दो वक्त की रोटी भी कभी समय से नसीब नहीं होती थी। कभी सामजिक स्तर पर बेठकर  पार्टी के कार्यकतो को  अपने पक्ष में जोड़े रखना। कभी उन्हें रजना- मानना उन्हें अपने साथ जोड़े रखना इत्यादी झनझावट के बीच रात की समय से नींद भी हराम हो गई थी। जैसे जैसे मतदान की तारीख 17 नवम्बर 2023 की तिथि नजदीक आ गई। अब शुरू हुआ मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे मतदान की प्रक्रिया चली। इन सारी प्रक्रिया के बीच प्रत्याशी का दिन की रोटी व रात की नींद भी उड़ गई थी। 
आज 18 नवम्बर 2023 को भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी का कैसा रहा दिनचर्या हमने जानने की कोशिश की।
 विद्युत नगर निवासी भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने बताया कि  आज सुबह 5 बजे सोकर उठें। दैनिक दिनचर्या से निवृत्त होकर सुबह  से लेकर शाम तक  घर में आने जाने वाले से भेट मुलाकात के बाद सुबह 7 बजे  नाना नानी पार्क में  योगा क्लास के बाद दोपहर 3 बजे भोजन के  बाद भाजपा पार्षद, पत्रकार से चर्चा के बाद घरेलु साफ सफाई कर परिवार में समय बिताया। शाम के बाद भी घर् में आने जाने वालों से भी बातचीत  करने में  फिर रात स्ट्रान्ग रूम में निरीक्षण के बाद रात 9 बजे घर पहुचे। आज सुकून के एक भी पल नहीं मिला। चेहरे में रौनक आज भी बरकरार रखने वाले भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने बताया। वे पार्टी व संघठन को आगे बढाने के लिए निरंतर प्रयास करते बितना  बताया। 
इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा ने बताया कि आज सुबह 5 बजे सोकर उठें। स्नान के बाद भगवान् भोले नाथ के मन्दिर में पूजा अर्चना के बाद सुबह 8 बजे से घर आने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेट मुलकात  कर चर्चाओं के बाद रोज के रुटीन के बाद आज दो माह बाद समय से खाना खाये। उन्होंने कहा की टिकट वितरण से नामांकन प्रक्रिया चुनावी जनसंपर्क, पार्टी के कार्यकर्ताओ को अपने साथ जोड़े रखना यह कार्य चलता रहा। आज भी वे सतत सक्रिय रूप से जनता के बीच जाना रोज की रुटीन की तरह बितना बताया। 
बता दे दोनों प्रत्याशी ने पार्टी के कार्यकर्ताओ से सतत संपर्क में रहे। दोनो प्रत्याशीयों ने कहा कि वे आज दो माह बाद रिलेकश महशुस किये।  साथ ही दोनो प्रत्याशीयों ने अपने अपने जीत के प्रति आश्वात नज़र आए। चुनाव का परिणाम का इंतजार हैं। 

Post a Comment

0 Comments