Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राजनांदगांव में कैसी है चुनावी हवा?

 चुनावी विशलेषण भाजपा या कांग्रेस जनता तय करेगी 
इनका फैसला 7 नवम्बर को होगा मतदान
राजनांदगांव( सुनील शर्मा) राजनांदगांव बीजेपी की छत्तीसगढ़ में सत्ता की धुरी रहा है जिसकी वजह है रमन सिंह, जिनकी पॉलिटिक्स में एंट्री और सियासी दांवपेंच छत्तीसगढ़ के राजनीति शास्त्र को समझने का फॉर्मूला बन गए. राजनांदगांव में कैसी है चुनावी हवा? आइये जानते हैं जनता का मुड? 
बता दें कि यहाँ प्रथम चरण के मत दान होना है 7 नवम्बर 2023 को  यहाँ प्रदेश के 3 बार लगातार मुख्य मंत्री रह चुके डॉ रमन सिंह पर भाजपा ने अपना भरोसा जताया हैं। वहीं कांग्रेस ने नया व बाहरी उम्मीदवार गिरिश देवांगन को उम्मीद वार बनाया हैं डॉ रमन 2003, 2008  2013 में लगातार 3 बार सी एम रह चुके हैं। उन्होंने पार्षद से लेकर विधान सभा लोक सभा चुनाव जीत चुके हैं।  वे 1990 में कवरधा विधान सभा सीट चुनाव  भी जीत चुके हैं।  वे सन् 1999 में कांग्रेस के दिग्गज नेता मोती लाल वोरा  को 26 हजार 715 मत  से पराजित कर अटल बिहारी बाजपेयी के कार्य काल में केन्द्रीय वाणिज्य एव उद्द्योग मंत्री  भी थे । इसी समय  22 दिस,2003 राज्य के दूसरे मुख्य मंत्री का  शपथ ग्रहण भी किया। 2018 मे 16 हजार से अधिक मतों से अपने  प्रतिद्वनदी श्री मति करुणा शुक्ला को पराजित किया था। कांग्रेस ने इस बार उन्हे घेरने के लिए गिरीश देवांगन  को अपना उम्मीदवार बनाया हैं। यह सीट  भाजपा की परमपरा गत सीट व भाजपा का गढ़ माना जाता हैं  राज्य के खनीज  आयोग के अध्य्क्ष गिरीश देवानगन से मुकाबला हैं। कुछ लोग कहते हैं यहाँ काटे का मुकाबला हैं तो कुछ लोग भाजपा के  बड़े जीत  के प्रति आशा रहते हैं। फ़िलहाल अभी कुछ कह पाना समभव नहीं हैं। 7 नवम्बर 2023 को प्रथम चरण का मतदान हैं। यहाँ की जनता अपना विधायक किसको चुनती हैं यह  मतगणना के बाद 3  दिसम्बर, 2023 को तय होगा।  बता दे जनता कि राय के हिसाब से यहाँ भाजपा की पकड़ इस सीट पर मजबुत हैं। फेसला  यहाँ की जनता  तय करेगी। 

Post a Comment

0 Comments