Hot Posts

6/recent/ticker-posts

काशी में होगा देशभर के संतों का समागम, राम मंदिर के लोकार्पण का होगा शंखनाद

वाराणसी/( सुनील शर्मा) धर्म की नगरी काशी में 2 नवंबर से देश के करीब 1200 धर्माचार्य इकट्ठा हो रहे हैं। अखिल भारतीय संत समिति, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्रीकाशी विद्वत परिषद के मार्गदर्शन में गंगा महासभा द्वारा संस्कृति संसद का आयोजन किया जा रहा है।
 इस संसद में सनातन संस्कृति पर आघात करने वालों के साथ होने वाली कार्रवाई पर सहमति और राम मंदिर के भव्य निर्माण को उत्सव की तरह मनाने पर विचार विमर्श किया जाएगा । इसके अलावा राम मंदिर मुक्ति आंदोलन में मृत कारसेवकों की सद्गति के लिए संतों के द्वारा श्रीकाशी विश्वनाथ परिसर में महारुद्राभिषेक किया जाएगा। इसमें काशी सहित पूरे देश के संत हिस्सा लेंगे।

Post a Comment

0 Comments