इसके अलावा संपूर्ण जिला दुर्ग में चेकिंग के दौरान सोना, चांदी भी जप्त किया गया है, थाना पुलिस दुर्ग एफएसटी टीम के द्वारा 555.670 ग्राम सोना कीमती 33,00,000 रू एवम थाना मोहन नगर एसएसटी टीम के द्वारा 8 kg चांदी कीमती 4,43,223 रू जप्त किए गए हैं।
थाना नंदिनी एसएसटी टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान 18,00,000 रू की 267 गुड़ाखू पेटी जप्त कर कार्यवाही की गई है व आबकारी एक्ट के तहत 01 दिन में सम्पूर्ण दुर्ग जिले में कुल 36.72 लीटर शराब कीमती 22,380 रू की जप्ती कर थाना वैशालीनगर, छावनी, अंडा, नंदिनी नगर के द्वारा कारवाही की गई।
दुर्ग में एक दिन में पुलिस की चेकिंग कार्यवाही के दौरान कुल जुमला कीमती 63,35,103 रुपए, जप्त किए गए है, मौके पर उक्त रकम के संबंध में पूछताछ किया, जिनके द्वारा वाहन में मिले रकम एवम सोना चांदी व अन्य के संबंध में कोई वैध दस्तावेज, रसीद एवं संतोषप्रद जवाब नहीं देने से पंचनामा तैयार कर थाना पुलिस को सुपुर्द कर, संज्ञेय अपराध से संबंधित होने की आशंका से उक्त रकम को धारा 102 जा.फौ. के प्रावधानों के तहत् जप्त किया जाकर विधिवत् कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
संपूर्ण कार्यवाही में ASP अभिषेक झा, ASP ग्रामीण अनंत कुमार, ASP अनुराग झा, एसएसटी/एसएसटी के नोडल अधिकारी DSP राजीव शर्मा व जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी के द्वारा लग्न एवं मेहनत से कार्य किया जा रहा है
0 Comments