कांग्रेस ने बदले 22 के टिकट, BJP ने 50 नए चेहरों पर लगाया दांव; बागियों को `जोगी` का सहारा!
दुर्ग /( सुनील शर्मा) छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने अपने कई विधायकों और मुख्य चेहरों के टिकट काटे हैं. ऐसे में ये चेहरे बागी बनकर क्षेत्रीय दलों में शामिल हो रहे हैं.वैसे तो अधिकतर राज्यों में मुख्य दलों के तौर पर बीजेपी और कांग्रेस ही चुनाव लड़ती हैं, लेकिन कई प्रदेशों में क्षेत्रीय दलों की अहम भूमिका है. यहां पर ये दल दोनों बड़े पार्टियों की दाल नहीं गलने देते हैं. वहीं, कई ऐसे भी राज्य हैं, जहां पर बीजेपी और कांग्रेस तो मुख्य दल हैं, लेकिन यहां क्षेत्रीय दल भी दोनों पार्टियों के वोट काटकर नाक में दम कर देते हैं. इन क्षेत्रीय दलों की भूमिका वोट काटने को लेकर ज्यादा रहती है. छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं. यहां 7 और 17 नवंबर को 90 सीटों के लिए मतदान होने हैं. यहां खासकर कांग्रेस और बीजेपी एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं, लेकिन कई ऐसी क्षेत्रीय पार्टियां भी हैं, जिन्होंने इन दोनों दलों की नाक में दम कर रखा है.।
बता दे कि राज्य में यहाँ मुख्य रूप से भाजपा व कांग्रेस पार्टी के बीच सीधा मुकाबला हैं। लेकिन वहीं कई सीटों पर अन्य पार्टी के प्रत्याशी कांग्रेस व भाजपा पार्टी नुकसान पहुचा सकती हैं। 2018 ke चुनाव परिणाम देखें तो छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटों के लिए हुई मतगणना के बाद राज्य में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला है. पार्टी ने अभी तक जहां 68 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि राज्य में 15 साल से शासन कर रही बीजेपी महज 15 सीटें ही जीत पाई है. बहुजन समाज पार्टी को भी दो सीटों पर जीत मिली है. इसी तरह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पांच सीटों पर जीत दर्ज किया था।
इस बार प्रथम चरण के ,20 सीटों पर मतदान 7 नव, 2023और दूसरे चरण के 70 सीटों पर 17 नव, 20230 को मत डाले जाएंगे। परिणाम 3 दिसम्बर को मतगणना के दिन लगभग देर रात तक हो जाएगी।
रजनीतिक सूत्रों की माने तो भाजपा आदिवासी सीटों पर ध्यान हैं यहाँ से सफलता मिली तो सरकार बनाने में कामयाब हो सकता हैं। वहीं किसान मूलतः किसानों को लुभाने में लगी हैं। यहाँ से सरकार बनाने की राह तलाश रही हैं।
0 Comments