मोहम्मद शमी का प्रदर्शन
दूसरी पारी में गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का शानदार प्रदर्शन इस मैच में भी जारी रहा। हालाँकि वह पहले चार मुकाबलों में बैंच में बैठे रहने वाले शमी ने जब न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी की तब भी उनका जलवा नजर आया। इस मुकाबले में उन्होंने 54 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किये थे। इसी तरह इंग्लैण्ड के विरुद्ध मुकाबले में भी 22 देकर 4 विकेट जबकि आज के मैच में भी भारत को बड़ी जीत दिलाने में अपनी बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने ओवरों में महज 18 रन खर्च करते हुए पांच विकेट अपने नाम किये।
मोहम्मद सिराज पर नजर
इस बार के विश्वकप में भारत के विजयरथ को जारी रखने में सबसे बड़ी भूमिका रही वो है तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज। सिराज ने लगभग सभी मुकाबलों में अब तक बेहतरीन गेंदबाजी की है। आज भी श्रीलंका के खिलाफ वह पूरे रंग में नजर आएं। सिराज ने आज के मैच में 7 ओवरों में 16 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। इस दौरान उन्होंने 2 मैडन ओवर भी किये।
0 Comments