Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अयोध्या में लगी दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन! इस पर 5 साल तक दिखाई जाएगी रामायण

अयोध्या में लगी दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन! इस पर 5 साल तक दिखाई जाएगी रामायण...... 
अयोध्या /( सुनील शर्मा) में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है. लेकिन वहां जश्न का माहौल इसी महीने से शुरू हो जाएगा. राम की पैड़ी पर 200 फीट की स्क्रीन पर रामायण के विभिन्न प्रसंगों का आनंद उठा सकेंगे.

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, उससे जुड़ी और रोचक जानकारियां वैसे-वैसे सामने आ रही हैं. अयोध्या में भगवान राम के जीवन पर आधारित रामायण दिखाने का विशेष प्रबंध किया गया है.

अयोध्या में 200 फीट की एक स्क्रीन लगाई गई है. ये दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन बताई जा रही है. इसपर लाइट एंड साउंड शो होगा. इसके जरिए भगवान राम के जीवन के अलग-अलग प्रसंगों को दिखाया जाएगा. इस स्क्रीन पर रामायण के प्रसंग लगातार चलेंगे, इनको आने वाले पांच साल तक इसी तरह चलाने की मंजूरी प्रशासन ने दे दी है.

राम की पैड़ी पर लगी है बड़ी स्क्रीन

बता दें कि ये स्क्रीन राम की पैड़ी पर लगाई गई है. हर रोज शाम को राम की पैड़ी पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इसका दीदार कर सकेंगे. इस स्क्रीन का ट्रायल रन 5 नवंबर से शुरू होगा.

बताया गया है कि इस कार्ययोजना को जिला प्रशासन ने मंजूरी दे दी है. दीपोत्सव से पहले ये लाइट एंड साउंड शो शुरू कर दिया जाएगा. राम को पैड़ी पर 2 हजार से ज्यादा लोग इसे एक साथ देख सकेंगे.

बता दें कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है. इसके बाद राम मंदिर दर्शन के लिए खुल जाएगा. इस बीच वहां विभिन्न तैयारियां चल रही हैं. तैयारियों पर बात करते हुए यूपी के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस बार 11 नवंबर को दीपोत्सव का कार्यक्रम होगा. पिछली बार 17 लाख दीये जलाकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया गया था, इसबार इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 21 लाख दीये जलाने का कार्यक्रम है.


Post a Comment

0 Comments