Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Chhattisgarh BJP Second List: लिस्ट जारी होने से पहले बीजेपी में बढ़ी हलचल, दिल्ली बुलाए गए प्रदेश अध्यक्ष, यहां फंसा है पेंच

Chhattisgarh BJP Second List: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी की दूसरी लिस्ट पर पेंच फंसा हुआ है। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को अचानक दिल्ली बुलाया गया है। पहले कहा जा रहा था कि 3 अक्टूबर को जगदलपुर में पीएम मोदी की रैली के बाद लिस्ट जारी हो सकती है।

रायपुर /  ( सुनील शर्मा)  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी होने से पहले पार्टी में पेंच फंसता नजर आ रहा है। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को अचानक दिल्ली बुलाया गया है। इससे पहले 1 अक्टूबर को बीजेपी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद खबरें सामने आई थीं कि बीजेपी ने दूसरी लिस्ट के लिए करीब 40 से ज्यादा नामों पर सहमति बना ली है।
सूत्रों के अनुसार, केन्द्रीय नेतृत्व दूसरी लिस्ट जारी करने से पहले एक अहम बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत संगठन के कई सीनियर नेताओं को बुलाया गया है। इस बैठक में कई मुद्दों पर रणनीति बन सकती है उसके बाद टिकट फाइनल किया जाएगा। 
1 अक्टूबर को केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सोशल मीडिया में संभावित दावेदारों की एक लिस्ट वायरल हुई थी। इस संभावित लिस्ट में कई ऐसे नाम थे जिनको लेकर विरोध शुरू कर दिया था। इस संभावित लिस्ट में ऐसे व्यक्ति का नाम शामिल था जो भा ज पा के पारशद  चुनाव  में तीसरा स्थान प्राप्त करने वालो का  नाम शामिल था।ऐसे लोगों को भी सबक सिखाना जरुरी हैं। वह लिस्ट सिर्फ संभावित था अधि कृत लिस्ट ही फाइनल लिस्ट माना  जाएगा।।विरोध के बीच केन्द्रीय नेतृत्व ने अरुण साव को दिल्ली बुलाकर पूरे मामले का अपडेट लिया है। बताया जा रहा है कि साव के साथ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को भी बुलाया गया है।

रायपुर में था अरुण साव का प्रोग्राम
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का प्रोग्राम रायपुर में था। बीजेपी प्रवक्ता के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की पीसी में अरुण साव को भी शामिल होना था, लेकिन वो शामिल नहीं हुए।
क्यों हो रही है देरी
कहा जा रहा है कि बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट फाइनल कर दी है।  भा ज पा  हिन्दू वादी  रास्ट्रवादी सोच    व  पितृपक्ष होने के कारण अभी लिस्ट जारी नहीं की जा रही है। पितृपक्ष के बाद बीजेपी की लिस्ट जारी होने की संभावना व्यकत की जा रही हैं।  
ऐसे फेक लिस्ट पर जनता ध्यान न दे
प्रदेश अध्य्क्ष श्री साव ने कहा कि भा ज पा कि अधि कृत लिस्ट अभी जारी नहीं हुआ हैं। जारी होने पर ही उन्हें ही फाइनल लिस्ट माना जाएगा। उन्होंने कहा कि भा ज पा संभावित नहीं अधिकृत लिस्ट जारी करती हैं। फेक लिस्ट पर मा म ले की गंभीरता से जा  जाच कर कार्यवाही की जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments