रायपुर / छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। आयोग ने जहां मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है तो वहीं अब राजनीतिक दलों द्वारा उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि इस वर्ष भी राज्य में दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में इस बार भी दो चरणों में चुनाव होने की संभावना है। पहले चरण में बस्तर संभाग तो दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ के अन्य मैदानी इलाकों में चुनाव कराया जा सकता है। पिछली बार छत्तीसगढ़ के बस्तर की 18 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण का चुनाव 12 नवंबर 2018 को हुआ था, और शेष 72 सीटों के लिए दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को हुआ था। माना जा रहा है कि इस बार भी विधानसभा चुनाव में बस्तर में पहले चुनाव करया जाएगा। बाहर से आने वाली सुरक्षा कंपनियों, पुलिस फोर्स, अर्धसैनिक बलों को पहले सीधे बस्तर भेजा जाएगा। बस्तर में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के बाद आयोग द्वारा फोर्स को प्रदेश के अन्य हिस्सों में भेजा जाएगा।
0 Comments