Hot Posts

6/recent/ticker-posts

119 वर्ष पुराना जेआरडी स्कूल 1.5 करोड़ से आया नए स्वरूप में

शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए सरकार का सपना दुर्ग शहर में हुआ साकार: अरुण वोरा,,,,, 
दुर्ग /   विधायक अरुण वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल और एमआईसी सदस्य/पार्षदो,स्कूल की प्राचार्या एवं स्कूल परिसर के स्टॉफ़ की मौजूदगी मे शनिवार को 119 वर्ष से संचालित जेआरडी मल्टीपर्पस विद्यालय के ब्लाक वी.एवं सी.डी के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल के रूप के किए गए जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। 
इस मौके पर विधायक ने स्कूल में नये भवन के लिए बधाई दी और स्कूली बच्चों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर स्कूल का नवीन भवन छात्रों को समर्पित किया।  विधायक वोरा ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भूपेश सरकार शिक्षा व स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही। 
आज दुर्ग में दीपक नगर व बोरसी में भी उत्कृष्ट विद्यालय स्वीकृत हुए हैं बड़े बड़े निजी स्कूलों के समानांतर शिक्षा मुफ्त में प्राप्त करने का अवसर सभी के पास उपलब्ध हो रहा है। आने वाले समय मे आईआईटी व जेईई के लिए स्वामी आत्मानंद कोचिंग संस्थान, मॉडल अंग्रेजी कालेज व आईटीआई की भी शुरुवात की जाएगी। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक ने कहा कि आप हमेशा बड़ा सपना देखें और कड़ी मेहनत कर उन सपनों को साकार करें। कड़ी मेहनत, ईमानदारी और गुरुजनों व मातापिता का सम्मान ही वह मूलमंत्र है जिससे मनचाही मंजिल मिलती हैं,कामयाबी मिलती है। कार्यक्रम में बच्चों ने पुष्पहार पहना कर विधायक व महापौर का सम्मान किया। माध्यमिक स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्राचार्या श्रीमती एस संगीता नायक,लखन साहू,आरके दुबे,अरुणा वर्मा,अनिल गौतम,अरविन्द्र मिश्रा के अलावा शाला स्टॉप मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments