Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अयोध्या : श्री रामजन्मभूमि की खुदाई के दौरान मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष, कई मूर्तियां और शिवलिंग भी शामिल

अयोध्या(सुनील शर्मा) । श्री रामजन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण आखिरी चरण में है। इस दौरान खुदाई में प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। इस बारे में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने  जानकारी दी। उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें ये अवशेष इकट्ठा करके रखे गए हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, श्री रामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष। इसमें अनेकों मूर्तियाँ और स्तंभ शामिल हैं। हालांकि इससे अधिक कोई जानकारी अभी नहीं दी गई है। 
इसमें प्राचीन मूर्तियों के अवशेष, प्राचीन मंदिर के स्तंभ, शिवलिंग के अवशेष और अन्य पत्थर शामिल हैं। ये सभी अवशेष मंदिर परिसर में सुरक्षित रखे गए हैं। रामलला के दर्शन करने आने वाले भक्तों को ये अवशेष देखने का भी मौका दिया जाता है। इसके लिए  खास तौर पर मुजीयम गैलरी में इन्हें रखा गया है जहां इनसे जुड़ी जानकारी दी जाती है। पत्थरों पर नक्काशी दिखाई दे रही है। स्तंभों पर भी नक्काशी के साथ प्रतिमाएं बनी दिख रही हैं। वर्तमान में यह अवशेष दर्शनार्थियों के दर्शन के लिए भी रखा गया हैं। वर्त्तमान मे आयोध्या की सड़ क चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका हैं। 

Post a Comment

0 Comments