भारतीय प्रशासनीक सेवा के वर्ष 2007 बैच के अधिकारी जे.पी. पाठक जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार जिला के कलेक्टर रह चुके है। वे राज्य शासन के आवास एवं पर्यावरण, आबकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण विभागों के सचिव पद को सुशोभित कर चुके हैं। सम्भागआयुक्त श्री पाठक के दुर्ग पहुंचने पर उपायुक्त (राजस्व) श्री अवध राम टंडन और उपायुक्त (विकास) श्री अजय मिश्रा तथा अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्भागआयुक्त का आत्मियता पूर्वक स्वागत किये। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात सम्भागआयुक्त श्री पाठक ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। और कर्मचारियों से कार्यों के संबंध में उनसे चर्चा की।
सम्भागआयुक्त से कलेक्टर ने की मुलाकात
दुर्ग सम्भाग के नव पदस्थ सम्भागआयुक्त जे.पी. पाठक से आज कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान सम्भागआयुक्त श्री पाठक को कलेक्टर श्री मीणा ने जिले की गतिविधियों से अवगत कराया।
0 Comments