मौलवी के साथ षडयंत्र कर उसका खतना कराने की तैयारी भी थी, लेकिन किसी तरह वह जान बचाकर भाग निकला। पीड़ित युवक ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कट्टरपंथियों के षडयंत्र का शिकार बना प्रेमशंकर गुप्ता मूलरूप से उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले का निवासी है और बरेली के मोहल्ला जगतपुर में रह रहा है। प्रेमशंकर ने पुलिस को बताया कि कारखाने में साथ काम करते हुए उसकी पहचान पीलीभीत में पूरनपुर कस्बे की रहने वाली हिना नामक मुस्लिम युवती से हो गई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। दोनों बालिग थे और अपने जीवन का फैसला खुद लेने में समर्थ थे। हालांकि, हिना का परिवार कट्टरपंथी विचारों का है, इस वजह से वह उनके रिश्ते का विरोध कर रहा था।।
प्रेमशंकर ने हिना से प्रियंका बन चुकी युवती के साथ अपने कई फोटो, वीडियो, शादी की तस्वीरें, उम्र एवं पते से सम्बंधित कई जरूरत दस्तावेज भी साक्ष्य के रूप में पुलिस को उपलब्ध कराएं, जो जांच में उसके पक्ष को मजबूत करने वाले हैं। हिना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रही है कि प्रेमशंकर ने नाम बदलकर बरेली की दरगाह आला हजरत में उससे निकाह की बात की थी लेकिन उसने आश्रम में ले जाकर शादी करा दी। हालांकि अब तक सामने आए प्रेमशंकर के साथ युवती के फोटो-वीडियो उसकी कहानी पर कई तरह का शक पैदा कर रहे हैं। फिलहाल बरेली पुलिस प्रेमशंकर, प्रियंका उर्फ हिना और दोनों परिवारों की अपनी-अपनी कहानी की तह में जाने की कोशिश कर रही है। देखना ये है कि मामला आगे किस मोड़ पर जाता है।
0 Comments