Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राम मंदिर को 13 कुंटल चांदी और 20 किलो सोना मिला दान, जानें कितना निकला कैश

Ayodhya Ram Mandir donation: श्री राम जन्म भूमि क्षेत्र महासचिव चंपत राय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023 और 24 में राम मंदिर को काउंटर पर 53 करोड रुपए का दान मिला है. इसके साथ ही प्रभु राम के दान पत्र में 24 करोड़ 75 लाख रुपए राम भक्तों ने मंदिर निर्माण को दान दिया है. । 

अयोध्या/( सुनील शर्मा) अयोध्या में जब से बालक राम के मंदिर का निर्माण शुरू हुआ तब से लेकर अभी तक लोगों ने राम मंदिर को काफी मात्रा में दान दिया है. इतना ही नहीं लोगों ने इस कदर राम मंदिर में बढ़-चढ़कर दान दिया कि मंदिर निर्माण भी अपने तय समय सीमा के अंदर पूरा हो रहा है. वित्तीय वर्ष साल 2023 और 24 की अगर बात करें तो राम भक्तों ने लगभग 363 करोड़ 34 लाख रुपए का दान अलग-अलग माध्यम से दानदाताओं ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया है. इसके अलावा चार सालों में 13 कुंटल चांदी और 20 किलो सोना भी राम भक्तों ने मंदिर निर्माण को दान दिया है. इस बात की जानकारी राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी। 
हालांकि आपको बताते चलें कि आज अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक थी जिसमें सभी ट्रस्टी शामिल हुए. उस बैठक में मंदिर निर्माण के खर्चे आय और व्यय पर विचार विमर्श किया गया. बाद में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने वित्तीय वर्ष 23 और 24 में कितना राम मंदिर को दान मिला है कितना राम मंदिर में खर्च हुआ है और किन-किन माध्यम से लोगों ने राम मंदिर में दान दिया है इन तमाम विषयों को बताया.। 

Post a Comment

0 Comments