Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आयोध्या की सीट में लल्लू सिंह के हारने का वजह क्या बता रहे है आयोध्या की जनता - ग्राउंड रिपोर्ट

 आयोध्या /( सुनील शर्मा) आयोध्या लोकसभा चुनाव को लेकर सबसे चौंकाने वाले परिणाम उत्तर प्रदेश के रहे. इंडिया गठबंधन ने सारे अनुमान और एग्ज़िट पोल को ग़लत साबित करते हुए बीजेपी के अकेले पूर्ण बहुमत हासिल करने की राह में रोड़ा डाल दिया है. यही नहीं जिस श्री राम मन्दिर निर्माण की बात को लेकर भाजपा अब की बार 400 पार की बात कर रहे थे। वहीं आयोध्या लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह का निष्क्रियता, आयोध्या में  हुए अतिक्रमण में वहा की जनता को उचित मुआवजा  नहीं मिलना भी एक बड़ा कारण माना जा रहा हैं।  
ऐसा भी नहीं कहा जा सकता वहा ब्राह्मण समुदाय के लोग भाजपा को वोट तो मिला हैं। लेकिन ओबीसी, दलित, मुस्लिम समाज, यादव समाज के वोटरों ने एक जुट होकर  सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को  वोट किया हैं। 
वैसे तो उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के बीच रोचक चुनाव देखने को मिला है लेकिन इस बार राज्य में एक सीट ऐसी थी जिस पर चुनाव शुरू होने से लेकर परिणाम आने तक सभी की नज़रें टिकी हुई थीं और यह आयोध्या की सीट थी.।  इस सीट पर हार एक और बड़ा कारण इंडिया गठबंधन  में कांग्रेस और सपा का गठबंधन  भी एक प्रमुख  कारण हैं जिसके कारण  वोट बट नहीं पाए। ऐसा भी नहीं कहा जा सकता वहा ब्राह्मण, राजपूत समुदाय के लोग भाजपा को वोट तो मिला हैं। लेकिन ओबीसी, दलित, मुस्लिम समाज, यादव समाज के वोटरों ने एक जुट होकर सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को वोट किया हैं। 

अयोध्या में BJP की क्यों हुई हार? फैजाबाद से चुनाव जीते सपा के अवधेश प्रसाद ने बताई वजह

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी और सपा नेता अवधेश प्रसाद कड़े मुकाबले में 50,000 से ज्यादा मतों से जीते हैं. भाजपा न सिर्फ अयोध्या हारी, बल्कि अयोध्या मंडल की सभी सीटों से पार्टी का सफाया हो गया. समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को 5,54,289 वोट मिले तो भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को 4,99,722 वोट मिले.। 

फैजाबाद लोकसभा सीट जीतने वाले समाजवादी पार्टी के नेता अवधेश प्रसाद ने एनडीटीवी से खास बातचीत की और इस दौरान कहा कि अयोध्या धार्मिक नगरी, ऐतिहासिक और विश्व विख्यात है. वहां के देवतुल्य मतदाता और जनता को धन्यवाद देता हूं. मैं नौ बार विधायक रहा हूं. 6 बार मंत्री रहा हूं. भगवान राम बजरंगबली और सरजू मां की वजह से जीता हूं. मैं पासी हूं. सामान्य सीट पर यह जीत मिली है. सामान्य सीट पर मेरे जैसे उम्मीदवार को लड़ाया. बीजेपी पर निशाना साधते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि जहां तक बीजेपी का सवाल है. यह राम के नाम पर अयोध्या के नाम पर राजनीति की है. असली राम भक्त हम हैं. राम तो रोम रोम में हमारे हैं. । 
अयोध्या में मिली जीत पर उन्होंने कहा कि राम भक्त पर गोली चलाने वाला मुद्दा वह राख हो गया है. हमारे नेता अब दुनिया में नहीं है. उसके बाद हमारी सरकार बनी है.. झूठ-मूठ का ढोंग रचने वाले है. मेरे परिवार में सब का नाम के आगे राम लगा है. राम तो हमारे रग-रग में है. यह चुनाव अयोध्या के मतदाता ने जीता है. उनके उम्मीद पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा. उनके घरों को उजाड़ा गया है, मुआवजा बहुत कम दिया गया है. क्या राम का यही संदेश था. वहां लोगों को बहुत समस्याएं हैं. वीआईपी कल्चर से लोग परेशान है. सड़क पर सीवर का पानी बहता है.  । उन्होंने कहा कि हम प्रभु श्री राम नहीं हो सकते हैं, लेकिन इतना मेरे मन और दिल में है राम की जो मर्यादाएं हैं, वह फिर से बहाल हो. वहां के लोगों की जो समस्याएं हैं, वह सारे मुद्दों को उठाएंगे संसद में. सुरक्षा की वजह से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है जनहित के सारे मुद्दों को लोकसभा में उठाऊंगा.। 

Post a Comment

0 Comments