Hot Posts

6/recent/ticker-posts

स्मृति इरानी के हारने की वजह क्या बता रही है अमेठी की जनता - ग्राउंड रिपोर्ट

अमेठी /( सुनील शर्मा) अमेठी लोकसभा चुनाव को लेकर सबसे चौंकाने वाले परिणाम उत्तर प्रदेश के रहे. इंडिया गठबंधन ने सारे अनुमान और एग्ज़िट पोल को ग़लत साबित करते हुए बीजेपी के अकेले पूर्ण बहुमत हासिल करने की राह में रोड़ा डाल दिया है.

वैसे तो उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के बीच रोचक चुनाव देखने को मिला है लेकिन इस बार राज्य में एक सीट ऐसी थी जिस पर चुनाव शुरू होने से लेकर परिणाम आने तक सभी की नज़रें टिकी हुई थीं और यह अमेठी की सीट थी.

जहां कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने बीजेपी सरकार में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को एक लाख 66 हज़ार से ज़्यादा मतों से हराया.

दरअसल, इंडिया गठबंधन ने किशोरी लाल शर्मा को चुनाव जितवाने के लिए पूरी ताक़त लगा दी थी.। 
प्रियंका गांधी ने ना केवल रायबरेली में बड़े भाई राहुल गांधी के लिए पूरी मेहनत की बल्कि अमेठी में किशोरी लाल शर्मा के लिए भी उतनी मेहनत के साथ काम किया.

Post a Comment

0 Comments