नई दिल्ली /( सुनील शर्मा) नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है.।रविवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने एनडीए के नेता नरेंद्र मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जिसके बाद वो स्वतंत्र भारत के 20वें प्रधानमंत्री बन गए हैं.
एनडीए सरकार में मोदी के अलावा 30 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री की, 5 नेताओं ने राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) और 36 नेताओं ने राज्य मंत्री की शपथ ली है.
बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी 2014 में लोक सभा चुनाव में 282 सीट जीत कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। पहली बार देश के प्रधानमंत्री चुने गए थे. इससे पहले लगातार तीन कार्यकाल तक वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे.। 2019 में नरेंद्र मोदी दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने.इस समय भाजपा ने अकेले 303 सीट जीत कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। अब 2024 में एनडीए के साथ मिलकर भाजपा अकेले 240 सीट जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर आई। लेकिन पूर्ण बहुमत से 32 सीट कम मिली इसलिए अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर कुल 293 सीट बहुमत के आकड़े से 20 सीट अधिक हैं।नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है.हालांकि जिस तक 2019 में बीजेपी के पास सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत था, 2024 में बीजेपी के पास सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत नहीं है.। इंडिया गठबंधन के पास कुल मिलाकर 234 सीट हैं। जो कि बहुमत से 38 सीट दूर हैं।
नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए गठबंधन ने 543 में से 293 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई है.।
0 Comments