Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल ने सभी मतदाताओं का जताया आभार....

चुनाव के दौरान आप सभी से मिला स्नेह और  भरपुर समर्थन मिला!.... विजय बघेल 
दुर्ग /( सुनील शर्मा) दुर्ग लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद विजय बघेल ने मतदान के समापन के पश्चात दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की सभी मतदाताओं एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं, एव कार्यकर्ता भाइयों बहनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार  प्रदर्शन किया है।
दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल ने मतदान के दिन अपने आराध्य प्रभु श्री राम  की पूजा अर्चना कर दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर के विभिन्न बूथ में दौरा कार्यकर्ताओं से हाल-चाल जाना और वोटिंग के वर्तमान स्थिति के बारे में लगातार जानकारी लेते रहे।,और उन्हें मार्गदर्शन प्रदान भी देते रहे।  भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा कि टिकट की घोषणा के पश्चात से ही दुर्ग लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित भारतीय जनता पार्टी एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का असीम स्नेह एवं समर्थन प्राप्त हुआ। उनके रात दिन कठिन परिश्रम कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कराया और फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने आगे कहा कि जनसंपर्क रैली एवं आम सभा के दौरान जनमानस से मिला स्नेह और समर्थन भी मिला। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के समस्त मतदाता वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारी में कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रदर्शन किया हैं। 

Post a Comment

0 Comments