अयोध्या /( सुनील शर्मा) अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद लोगों की लगातार भीड़ उमड़ रही है. ऐसे में सीवान के एक भक्त महावीर ने भी अनोखे अंदाज में अयोध्या धाम पहुंचकर श्रीराम का दर्शन करने की ठानी है. उनकी आस्था प्रभु श्री राम के प्रति काफी खास है. यही वजह है कि इस शख्स ने कुछ ऐसा किया है, जिसे जानकर आपका भी दिल प्रफुल्लित हो उठेगा. इस शख्स ने प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए करीब 300 किलोमीटर की नंगे पांव पदयात्रा करने का फैसला किया है. ये प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए सीवान के महराजगंज मुख्यालय से अयोध्या की पैदल यात्रा पर निकल पड़े हैं. ।
महावीर प्रसाद करीब 40 किलोमीटर की यात्रा प्रतिदिन करेंगे,इसके बाद वे रास्ते मे विश्राम करते हुए आगे बढ़ेंगे. इस तरह वे 8 से 9 दिनों में आयोध्या पहुंच जाएंगे. यहां पहुंचने के बाद हिंदू रीति-रिवाज व परंपरा के अनुरूप पूजा अर्चना करेंगे और अपने आराध्य से आशीर्वाद लेकर पुनः सीवान के लिए रवाना होंगे. उन्होंने कहा कि श्रद्धा था कि मैं पैदल चलकर अपने आराध्य से मिलूं, इसी को लेकर मैंने पदयात्रा की शुरुआत की है.।
महावीर प्रसाद ने कहा कि वे सच्चे राम भक्त हैं और जिस प्रकार हनुमान जी भगवान श्री राम के लिए लंका चले गए थे, ठीक उसी तरह अपने आराध्य के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और इसलिए वो महराजगंज से अयोध्या की पदयात्रा पर निकले हैं.।
उनके मन में भगवान श्रीराम के प्रति इतनी श्रद्धा है कि उन्होंने अपना सारा कामकाज त्यागकर अपने आराध्य के दर्शन के लिए पैदल ही अयोध्या के लिए निकलने का फैसला किया, जो प्रभु श्री राम के प्रति इसकी सच्ची श्रद्धा और निष्ठा को दर्शाता है.।
0 Comments