अयोध्या./( सुनील शर्मा) भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने का उत्साह अब रामनगरी में हर क्षण दिख रहा है. भगवान के मंदिर में विराजमान होने के बाद पहली बार रामलला 495 वर्ष बाद भव्य होली मनाएंगे. लगभग 500 वर्षों के संघर्ष के पश्चात एक सुखद परिणाम रामलला के भव्य मंदिर के रूप में आकार लेकर खड़ा है, जहां प्रभु श्री राम अपने जन्म स्थान पर बनाए गए भव्य मंदिर में दर्शन दे रहे हैं. ऐसे में अब हर एक त्योहार और पर्व पूरी तन्मयता धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस बार हम रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद उनके जन्म स्थान पर ही 495 वर्षों बाद होली मनाई जाएगी और यह होली ऐतिहासिक होगी.
भगवान के साथ रामलला के भक्त और पुजारी होली खेलेंगे. 56 व्यंजनों का भोग लगेगा और गुजिया मिष्ठान रामलला को समर्पित किया जाएगा. इस दिन सबसे अहम होगा रामलला के दर्शन आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को रामलला की तरफ से गुझिया प्रसाद में दी जाएगी और अबीर गुलाल लगाया जाएगा.
0 Comments